फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से मिलेगी यात्रियों को कैथल से मां वैष्णो देवी जाने के लिए बस सुविधा, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से मिलेगी यात्रियों को कैथल से मां वैष्णो देवी जाने के लिए बस सुविधा, राहत
विज्ञापन

रोडवेज ने कटरा की बस शुरु कर बदला रुट, वाया अंबाला कैंट से होकर जाएगी बस
एक अन्य बस देहरादून के लिए शुरू की, यात्रियों को मिलेगी बढ़ी राहत
फोटो नंबर-9
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए एक राहत भरी खबर है। कुछ समय पहले कैथल से सीधा कटरा देवी जाने वाली बंद की गई बस सुविधा को अब विभाग ने दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। जिससे अब शहरवासी मां वैष्णो देवी का सफर बस से कर सकेंगे। विभाग ने कटरा रूट पर दो बसों को चलाया है। जिसमें एक दिन बस आएगी और दूसरे दिन कटरा जाएगी। यह बस सेवा सोमवार से शुुरू हो जाएगी। अब इस बस सेवा का रूट भी बदला गया है। यह पहले वाया पटियाला होकर जाती थी, अब यह वाया अंबाला कैंट से होकर जाएगी। विदित रहे कि कुछ तकनीकी कारणों से विभाग की ओर से यह सीधी बस सेवा बंद कर दी थी। इसके साथ ही कैथल से सीधा देहरादून के लिए भी बस को शुरू किया है। इस रूट पर एक दिन में केवल एक बस ही चलेगी।
यह होगी समय सारणी : कैथल से कटरा जाने वाली बस रोजाना सुबह 6.15 पर कैथल से चलेगी जो शाम 7 बजे तक कटरा में पहुंच जाएगी। इसका रूट करीब 566 किलोमीटर एक तरफ का होगा। इसके बाद यह रात के 2.30 बजे कटरा से चलेगी जो उसी दिन शाम चार बजे कैथल में वापस पहुंचेगी। इसके अलावा कैथल से देहरादून की बस सुविधा को शुरू किया गया है। जो वाया यमुनानगर, सहारनपुर से बिहारी गढ़ से होकर जाएगी। यह रूट 206 किलोमीटर का एक तरफ का रूट होगा। यह कैथल से सुबह 5 बजे से चलेगी जो देहरादून 9.30 के करीब पहुंचेगी। यह देहरादून से 11 बजे वापस पहुंचेगी जो शाम को चार बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले यात्रियों की सुविधा के लिए कैथल से कटरा के लिए बस सेवा नियमित रूप से चलती थी। जिसे कुछ तकनीकी कारणों से बंद किया गया था। अब यह बस सेवा सोमवार से दोबारा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही कैथल से देहरादून की भी सीधी बस सेवा चलाई गई है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
रामकुमार भुक्कल, जीएम, रोडवेज विभाग, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें