फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा बाबा राजपुरी गद्दी विवाद:-महापंचायत में नहीं बनी सहमति, 16 को दोबारा होगी महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा बाबा राजपुरी गद्दी विवाद : महापंचायत में नहीं बनी सहमति, 16 को दोबारा होगी महापंचायत
विज्ञापन

पंचायत में दोनों पक्षों में बहस, बोले, प्रशासन के अधीन डेरा होने से परेशानी
दूसरे पक्ष ने साधुओं और 40 वर्ष से नीचे आयु के व्यक्ति को पंचायत में न लाने की रखी शर्त
फोटो नंबर-35 व 36
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले करीब तीन महीने से गांव बाबा लदाना में स्थित डेरा बाबा राजपुरी की गद्दी को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद को लेकर दो अलग अलग महंत को गद्दी देने पर दोनो ही पक्षों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने का सिलसिला भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को आस पड़ोस के 21 गांवों के अन्य लोगों की महापंचायत हुई। महापंचायत में एक पक्ष की ओर से पूरी संख्या में लोगों के ना आने के कारण फैसला नहीं हो पाया। दोनों पक्षों के जो लोग पहुंचे थे, उनमें काफी बहस भी हुई।
महंत प्रेमपुरी पक्ष के लोग साधू समाज के साथ पंचायत स्थल पर पहुंच गए। लेकिन महंत दूजपुरी पक्ष के लोग वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद यहां पर विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों में से 10 लोग दूसरे पक्ष को बुलाने के लिए गए। जिसके बाद यहां पर दूसरे पक्ष के लोग आए थे तो लेकिन सभी नहीं पहुंचे। यहां पर पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने 16 सितंबर को दोबारा महापंचायत बुलाने की अपील की। जिसमें दो मुख्य शर्त रखी। एक साधू समाज और 40 वर्ष से कम आयु वाले व्यक्ति के महापंचायत में भाग न लेने की शर्त शामिल थी। इस पर अन्य पक्ष के लोगों ने पंचायत में पहुंचे लोगों के कहने पर इस शर्त को मान लिया। जिस पर अब दोबारा डेरा विवाद को लेकर 16 सिंतबर को सुबह दोबारा महापंचायत होगी।
विज्ञापन

डेरे के प्रशासन के अधीन होने पर विवाद : जिस समय महापंचायत में दूजपुरी पक्ष के लोग पहुंचे तो उस समय पंचायत की कार्रवाई शुरू होते ही पहले पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष पर डेरे को प्रशासन के अधीन करवाने का आरोप लगा डाला। इस पर प्रेमपुरी पक्ष के एक व्यक्ति ने कहा कि जब से डेरा प्रशासन के अधीन हुआ यहां पर पूजा अर्चना भी बंद हो गई है। पूरी संपत्ति का ब्यौरा भी प्रशासन के पास है। अब यहां पर धान की फसल में कीटनाशक दवाई डालनी है। इसके लिए पैसा कहां से लाएं।
इन गांवों में लोग रहे मौजूद : महापंचायत में कुल 21 गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें बाबा लदाना, मानस, अटैला, दिल्लोवाली, छौत, गढ़ी, पाडला, बुढा खेड़ा, फ्रांसवाला, हरिपुरा, भानपुरा, सांघन, लैंडर पीरजांदा, संगतपुरा, लैंडरपीर जांदा, मालखेड़ी, बात्ता, गुहणा गांव के मौजिज लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद : महापंचायत में दिल्लोवाली के पूर्व सरपंच मंगत राम, सरपंच मानस दलबीर, राजपाल कुंडू, धर्म सिह, सुभाष नंबरदार, शेरा, श्यामलाल, रामकुमार सहित साधू समाज से मूर्तिपुरी, अश्वनी पुरी नौल्था, तिब्बड़पुरी, लक्ष्मीदास पुरी, तोतागिरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें