फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम-धाम से मनाया मकर सक्रांति त्यौहार

विज्ञापन
विज्ञापन
धूम-धाम से मनाया मकर सक्रांति त्यौहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। दिव्य ज्योति कलां संगम राजौंद द्वारा मकर सक्रांति पर संगोष्ठी का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष रामशरण चौहान ने कहा कि मकर सक्रांति के इस पर्व पर हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि जिस तरह हर वर्ष लोहड़ी के त्योहार को घर में पहला लड़का होने पर लोहडी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है उसी तरह घर में पहली लड़की होने पर लोहड़ी व मकर संक्रांती का त्योहार व खुशियां मनाऐंगे। लड़का व लड़की में कोई अंतर नही रहा, लेकिन दिन प्रतिदिन भ्रूण हत्या बढने के कारण लड़कियों की संख्या घटती जा रही है। अगर हमने इस पर ध्यान नही दिया तो आने वाले समय में बहुत बड़ी समस्या पैदा हो जाएगी। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, सोनू, मोनू, राममेहर, रमेश कुमार, राजबीर सिंह कई सदस्य मौजूद रहे।
लोहड़ी पर्व पर रही भारी धूम, डीजे पर जम कर थिरके लोग
सीवन। सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का त्योहार लोहड़ी क्षेत्र में बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। दिन में बच्चों की टोलियां गलियों में बाजारों में लोहड़ी के गीत गाकर लोहड़ी मांगती नजर आई। शाम के समय गली मोहल्लों में और चौकों में लोहड़ी जलाने का सिलसिला आरंभ हो गया। डीएवी कालोनी में सभी परिवारों ने एकत्र होकर लोहड़ी मनाई। इस अवसर ओम प्रकाश मुटरेजा, हरप्रीत सिंह बिल्लू जब्बर, सुधीर मिड्ढा, मनजिद्र सिंह न्यूजीलैण्ड, जितेन्द्र सिंह, रणजीत सर ंह, सुखपाल सिंह, कुलजीत कौर, नवजोत कौर, मनजीत कौर, सिमरन कौर ने डीजे की धुन पर नाच गा कर मस्ती की गई व लोहड़ी के गीत गाए। रेवड़ी, गज्जक, मूंगफली, मिठाई बांट कर खुशी मनाई। पुरानी मान्यताओं के अनुसार जब देश में मुगलों का राज था तो दूर पंजाब में एक गांव पट्टी में एक परिवार रहता था और उनकी दो बेटियां सुन्दरी व मुन्दरी थी। वहां के मुगल नवाब खां ने ऐलान किया कि वह मकर संक्रांति के दिन दोनों को उठा कर ले जाऊंगा और उनसे शादी कर लूंगा। यह सुन कर उस परिवार ने गांव के दुल्ला सरदार को गुहार लगाई क्योंकि नवाब खां दुल्ला सरदार से डरता था। दुल्ला सरदार ने कहा कि तुम अपनी पुत्रियों के लिए योग्य वर ढूंढों उनकी शादी मैं करवाऊंगा। तब गांव वालों ने उन लड़कियों के लिए वर ढूंढे और मकर संक्रांति से एक दिन पहले गांव के चौराहे पर सरेआम आग जला कर उन दोनों लड़कियों का विवाह करवा दिया गया। तब से सभी लोग मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी जला कर यह पर्व मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारे का आयोजन
सीवन। त्रयोदशी के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण करवाया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी व सीवन मार्कीट कमेटी के वाइस-चेयरमैन संगीत बंसल, सरपंच प्रतिनिधि अमरेन्द्र खारा, भीषू चौधरी, अशोक गोयल, तिलक रहेजा, अनमोल चौधरी, भीम मेहता, डा. बहादुर सिंह मदान, राजन मेहता, अनिल गर्ग व सुभाष गर्ग सहित काफी संख्या में समाजसेवी उपस्थित थे। इसी तरह से सीवन के दशा-समेध मंदिर में मकर संक्राति के पावन पर्व पर एक विशाल भंडारा लगाया गया। इसमें हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले एक हवन का आयोजन किया गया। स्वामी इंद्र गिरी ने मकर संक्राति के पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रशांत आनंद, नरेश मुंजाल, नरेंद्र सैनी, चंद्रभान सैनी, राजेश शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें