फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन 5 उम्मीदवार निर्विरोध चुने, घोषणा बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की मातृ संस्था राष्ट्रीय विद्या समिति के 14 जनवरी को होने वाले चुनावों के लिए नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन ही सतीश बंसल ग्रुप के 5 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। इनके सामने किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा। ग्रुप की पहले ही दिन 5 कॉलेजियम पर हुई जीत से सतीश बंसल ग्रुप उत्साहित है। वहीं सुभाष मित्तल ग्रुप में खुद सुभाष मित्तल ने अपना नामांकन पत्र नहीं भरा। सतीश बंसल तय समय पर अपने सभी 21 कॉलेजियम उम्मीदवारों व शहर के जाने-माने उद्योगपतियों व अन्य लोगों के साथ नामांकन पत्र भरने पहुंचे तो सुभाष मित्तल ग्रुप के 21 में से 15 कॉलेजियम के उम्मीदवार एक-दो की संख्या में नामांकन भरने पहुंचे। दिन भर कॉलेज में मेले सा माहौल रहा। अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आधा दर्जन कॉलेजियम में सर्वसम्मति भी हो सकती है। बुधवार तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
रविवार 14 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन था। जिसमें पूरा दिन 38 उम्मीदवारों में नामांकन पत्र दाखिल किए।

नाम भरने वालों की ग्रुप अनुसार स्थिति कुछ इस तरह से है:-
कॉलोजियम सतीश बंसल ग्रुप सुभाष मित्तल ग्रुप निर्गुट
1. अनिल कुमार शोरेवाले / अल्पना मित्तल -
इस कॉलेजियम में यदि किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो मुकाबला पूर्व वित्तमंत्री चरणदास शोरेवाले के पुत्र अनिल शोरेवाले व संस्थापक परिवार के सुभाष मित्तल के छोटे भाई योगेश मित्तल की धर्मपत्नी अल्पना मित्तल के बीच रहेगा। अनिल शोरेवाला व उनके पिता कॉलेज में प्रधान रह चुके हैं। यह काफी हॉट कॉलेजियम मुकाबला रह सकता है। इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
विज्ञापन

2 अश्वनी कुमार शोरेवाला / आशु भाई मित्तल (एडवोकेट) -
इस कॉलेजियम में जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी शोरेवाला व एडवोकेट आशू भाई मित्तल के बीच रह सकता है।
3 बनारसी दास गुप्ता (पूर्व प्रिंसिपल संध्याकालीन) / बीरभान जैन आढ़ती -
इस कॉलेजियम में मुकाबला सतीश बंसल ग्रुप की ओर से पूर्व प्रिंसिपल रहे बनारसी दास ग्रप्ता व आढ़ती बीरभान जैन के बीच रहेगा।
4 चंद्रभान (व्यापारी)/ धर्मवीर कैमिस्ट
भाजपा खेमे से माने जाने वाले चंद्रभान व्यापारी हैं तो उनके सामने धर्मबीर कैमिस्ट मुकाबले में हैं। जो कैमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन सहित कई संस्थाओं व इनेलो से जुड़े हुए हैं।
5 धर्मप्रकाश मित्तल / ज्ञानचंद (व्यापारी) गौरव मंगल कवरिंग --
इस कॉलेजियम में मुकाबला जाने-माने व्यवसायी धर्मप्रकाश मित्तल व व्यापारी ज्ञानचंद के बीच रहेगा। गौरव मंगल ज्ञानचंद के कवरिंग उम्मीदवार हैं। जो तय समय पर अपना नाम वापस ले सकते हैं।
6 जयभगवान मित्तल (पेट्रोल पंप)/ हुक्म चंद बंसल (व्यापारी) ---
इस कॉलेजियम में मुकाबला क्योडक़ में पेट्रोल पंप चला रहे जयभगवान मितल व व्यापारी हुक्मचंद बंसल के बीच रहेगा।
7 कृष्ण बंसल / कमलदेव (पूर्व पार्षद) -
इस कॉलेजियम में मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कृष्ण बंसल व पूर्व पार्षद कमलदेव मित्तल आमने-सामने हैं। कृष्ण बंसल आरएसएस पृष्ठभूमि से हैं। इसी कारण उन्हें मार्केट कमेटी में भी वाइस चेयरमैन बनाया गया था।
8 महेश मंगल एडवोकेट
इस कॉलेजियम में उनके सामने कोई उम्मीदवार नहीं आया। उनका निर्विरोध चयन हो गया है। एलान बाकी है।
9 महेंद्र थरेजा पार्षद / मुकेश निरवानी एडवोकेट -
इस कॉलेजियम में मुकाबला पार्षद महेंद्र थरेजा व कॉलेज प्रबंधक समिति में पूर्व में महासचिव रह चुके एडवोकेट मुकेश निरवानी के बीच रहेगा।
10 नरेश कुमार शोरेवाला / नरेंद्र कुमार कंसल(सेवा निवृत्त एसडीओ) -
इस कॉलेजियम में मुकाबला आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति में पूर्व में उपाध्यक्ष रह चुके नरेश कुमार टोनी शोरेवाला व पूर्व एसडीओ नरेंद्र कुमार कंसल के बीच रहेगा। टोनी निवर्तमान प्रबंधक समिति में उपाध्यक्ष रहे हैं।
11 पंकज बंसल
युवा उद्योगपति एवं कई संस्थाओं से जुड़े पंकज बंसल निवर्तमान चेयरमैन सतीश कुमार बंसल के भतीजे हैं। निर्विरोध चुने गए हैं। एलान बाकी है। संस्था में सबसे कम उम्र के कॉलेजियम सदस्य रहेंगे।
12 प्रो. पीसी मित्तल - विश्व हिंदू परिषद से हैं। कॉलेज में विभागाध्यक्ष रहे हैं। निर्विरोध चुने गए हैं। एलान बाकी है।
13 राम चौधरी एडवोकेट / राकेश कुमार सर्राफ -
इस कॉलेजियम में एक वकील व सर्राफ के बीच मुकाबला रहेगा।
14 रामनिवास जैन आढ़ती : आढ़ती हैं, निर्विरोध चुने गए हैं। एलान बाकी है।
15 साकेत मंगल / रेणू मित्तल (विष्णु भगवान मित्तल)
पूर्व प्रधान रह चुके युधिष्ठिर कुमार मंगल के पुत्र एवं निवर्तमान समिति में महासचिव रहे साकेत मंगल व सुभाष मित्तल के छोटे भाई विष्णु भगवान मित्तल की धर्मपत्नी रेणू मित्तल के बीच मुकाबला रहेगा। दोनों ही परिवारों का कॉलेज प्रबंधन कार्य में दबदबा रहा है। इस कॉलेजियम पर भी सभी की नजरें रहेंगी। यहां मुकाबला देखने वाला रहेगा।
16 सतीश कुमार बंसल / प्रो. सतपाल जैन
कॉलेज में लंबे समय से प्रशासकीय कार्य से जुड़े पूर्व प्रधान सतीश कुमार बंसल व कॉलेज के ही प्रो. रहे सतपाल जैन के बीच चुनाव होगा। सतीश कुमार बंसल शहर के जाने-माने उद्योगपति व संस्था के लिए खुद भी काफी कुछ योगदान दे चुके हैं। पहले ही दिन 5 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद जीत का मजबूत दावा ठोक चुके हैं।
17 श्याम सुंदर बंसल - निर्विरोध चुने गए। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड में सदस्य हैं। आरएसएस पृष्ठभूमि से हैं। एलान बाकी है।
18 सुदेश कुमार बंसल / सुभाष चंद मित्तल (निर्गुट)
सुदेश कुमार बंसल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व प्रधान हैं एवं शहर के जाने-माने उद्योगपति हैं। सुभाष चंद मित्तल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उनके सामने हैं।
19 सुुनील चौधरी / सुरेश कुमार गोयल -
इस कॉलेजियम में निवर्तमान समिति में कोषाध्यक्ष रहे एवं हिंदू कन्या विद्यालय समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी व टेलीफोन एक्सचेंज में कर्मचारी रहे सुरेश कुमार गोयल के बीच मुकाबला रहेगा।
20 सुशील कुमार (उद्योगपति) / वेदप्रकाश मुंजाल (शिक्षण संस्थानों के मालिक) -
इस कॉलेजियम में मुकाबला सुशील कुमार उद्योगपति व सीवन में शिक्षण संस्थान चला रहे वेदप्रकाश मुंजाल के बीच रहेगा।
21 विपिन गोयल(आढ़ती) / विष्णु भगवान
यह भी काफी हॉट कॉलेजियम मुकाबला रहेगा। इस कॉलेजियम में दोनों ही उम्मीदवार कॉलेज के संस्थापक परिवारों से हैं। विपिन गोयल जहां सुंदरान परिवार से हैं तो विष्णु भगवान मित्तल सुभाष मित्तल के छोटे भाई एवं कॉलेज के संस्थापक सेठ मक्खन लाल के नाती व चावल के जाने-माने निर्यातक हैं। इस पर भी शहर की नजरें रहेंगी।
3714 वोटों में एक कॉलेजियम में करीब 177 वोट हैं। 177 वोटों में से ही एक कॉलेजियम सदस्य चुना जाएगा।
मुकाबला तभी होगा, जब प्रतिद्वंदी उम्मीदवार बुधवार तक अपना नाम वापस ना ले।

सुबह 10 बजे शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया : सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई नामांकन प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी रविंद्र मलिक की अगुवाई में प्र्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग द्वारा की गई व्यवस्था के बीच डा. एसके गोयल, डा. सत्यवीर मेहला व डा. अनिल नरूला सहित आरवीएस के चुनाव संयोजक प्रबोध बिंदलिश, पंकज शर्मा की प्रक्रिया संपन्न करवाने में भूमिका रही।

अब ये रहेगा शेड्यूल : 9 जनवरी को प्रात: 11:30 मिनट के बाद छंटनी होगी और 10 जनवरी को नामांकन पत्र प्रात: 10 बजे से शाम 3:30 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे तथा इसी दिन जरूरी हुआ तो चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। आगामी 14 जनवरी को प्रात: 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा और मतदान उपरांत 5 बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सभी कॉलेजियम पर हासिल करेंगे जीत : अपने सभी 21 उम्मीदवारों के साथ नामांकन पत्र भरने पहुंचे सतीश बंसल उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि संस्था का अच्छा चाहने वालों की मदद से सभी 21 कॉलेजियम में विजय हासिल करेंगे। जिन 5 कॉलेजियम में निर्विरोध चुने गए, उन साथियों को बधाई और संस्था सदस्यों का आभार।
कई और कॉलेजियम में हो सकती सहमति : 5 सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब संभावनाएं हैं कि करीब-करीब इतने ही कॉलेजियम में चुनाव सर्वसम्मति से हो सकता है। यह बुधवार को ही पता चलेगा।
विज्ञापन


जितने कॉलेजियम पर उम्मीदवार उतारे हैं, सभी में जीत हासिल करेंगे : सुभाष मित्तल ग्रुप की ओर से विष्णु भगवान मित्तल ने कहा कि शहर के लोगों के लिए कॉलेजियम में उम्मीदवारों के पद छोड़े थे। करीब 6 पर लोग चुनाव के लिए नहीं आए तो 15 पर उम्मीदवार उतारे हैं। सभी पर जीत हासिल करेंगे।


नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन 5 उम्मीदवार निर्विरोध चुने, घोषणा बाकी
सतीश बंसल ग्रुप के 5 उम्मीदवारों के विजय होने से ग्रुप का उत्साह बढ़ा
कहा- सभी 21 कॉलेजियम पर हासिल करेंगे जीत
सभी 21 उम्मीदवारों को साथ लेकर पहुंचे सतीश बंसल नामांकन भरने के लिए
सुभाष मित्तल ने खुद ही पर्चा नहीं भरा, उम्मीदवार भी एक-दो की संख्या में पहुंचे नामांकन करने
कुल 38 उम्मीदवार मैदान में आए, बुधवार को लिए जा सकेंगे नाम वापस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें