फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कम्पयूटर ऑपरेटरों पर लाठियां भांजने के विरोध में कलम छोड़ हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस द्वारा करनाल में प्रदर्शन कर रहे कम्प्यूटर ऑपरेटरों पर लाठियां भांजने व उनकी गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने लघु सचिवालय में धरना दिश। जिसका कच्च कर्मचारी संघ ने समर्थन भी दिया। इस मौके पर सभी ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर प्रदर्शन करते हुए सीटीएम सुशील कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम लाठी चार्ज की निंदा करते हुए ज्ञापन सौंपा। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष चंद ने की। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ ने लाठी चार्ज और झूठे मुकदमों के विरोध में और गिरफ्तारियों के विरोध में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कर एवं कलम छोड़ हड़ताल की। इस अवसर पर जिला प्रधान ने निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ तो हरियाणा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। दूसरी तरफ जब ये पढी लिखी बेटियां अपना हक मांगती है तो सरकार इनकी मांगों की बजाय लाठी, गोलियों और झूठे मुकदमे से स्वागत करती है। जिसकी संघ पुरजोर निंदा करता हैं। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ क ी राज्य उपप्रधान श्वेता ने कहा कि जिस भी अधिकारी द्वारा लाठीचार्ज और पानी की बौछार का आदेश जारी कर मुकदमे और जबरदस्ती गिरफ्तारी की गई है, उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए। कच्चा कर्मचारी संघ के सहसचिव ने मांग करते हुए कहा कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करते हुए हरियाणा में लगे कंप्यूटर प्रोफेशनल के सभी कच्चे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से समान काम समान वेतन देना चाहिए। जिला प्रधान सुभाषचंद व उपप्रधान गुरदीप ढुल व राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार ने कहा कि यदि सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं किया गया तो सभी तीन लाख कच्चे कर्मचारियों सडक़ पर उतर कर सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इसके कारण कोई नुकसान होता है तो उसके लिए सरकार स्वयं जिम्मेवार होगी। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संदीप पूंडरी, पवन कुमार, सुशील हंसपुरा, भूपेंद्र मलिक, रामचरण, सुभाषचंद, कर्ण सिंह, सतपाल कोषाध्यक्ष, राजेश शर्मा उपप्रधान, गोपाल गाबा, भीम सिंह, दीपक आहुजा, संदीप, रामपाल, सुरेंद्र मोर, सुरज सहित अन्य मौजूद रहे।

प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों पर लाठियां भांजने के विरोध में कलम छोड़ हड़ताल
फोटो नंबर- 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें