आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का : सुरजेवाला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुहला विधानसभा के गांव खरकां में युवा कांग्रेसी नेता फूल्लाराम बाजीगर की अध्यक्षता में शनिवार को जन संघर्ष रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व मौजूदा विधायक रणदीप सुरजेवाला रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन जरनैल मालखेड़ी और एडवोकेट हाकम सीडा ने किया। मंचासीन सभी साथियों ने फूलमाला से व आयोजक फूल्लाराम बाजीगर व जिला परिषद के सदस्य अमरजीत सिंह बब्बू ने तलवार और वाइस चेयरमैन जोगा सिंह, गुरनाम सिंह चक्कूलदाना, बृजपाल राणा ने सरोपा भेंट कर मुख्यातिथि रणदीप सिंह सुरजेवाला का ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
फूल्लाराम ने कहा कि भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल ने आम जनमानस, गरीब और किसान सभी परेशान हैं। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। आज की आयोजित यह रैली रणदीप सुरजेवाला के हाथ की ताकत को मजबूत करने की है और सुरजेवाला की अगुवाई में भाजपा के तानाशाही रवैये को समाप्त करने में अहम साबित होगी।
मुख्यातिथि रणदीप सुरजेवाला ने जन संघर्ष रैली में बुलाए जाने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि आज 36 बिरादरी को एकजुट होकर मोदी व खट्टर सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। आज भाजपा ने हरियाणा को तीन साल में तीन बार आग में झोंकने का काम किया है। इसके साथ-साथ चुनावों में झूठे वादों से सत्ता तो हासिल करने में कामयाब हो गए लेकिन सत्ता मिलने के बाद किए गए सभी वादों से पीछे हट गए।
फूल्लाराम ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस सम्मलेन को प्रदेशभर से आए कांग्रेस नेताओं, पूर्व विधायक फूलसिंह खेड़ी, बिल्लू चंदाना, किसान खेत मजदूर जिलाध्यक्ष मंदीप स्यूंमाजरा व आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, राजेश जागलान, दीक्षित गर्ग, सरपंच वकील राम, सरपंच डोगर राम, महिंद्र, बलिहार, बाबा पप्पी राम, बलवंत वडैच, बलदेव बल्ली,दीपक कालडा, सोनू नम्बरदार, गुरनाम तारांवाली, बेअंत उरलाना, बख्खासिंह, सुरजीत बैनीवाल, बलवान बल्बेह्डा, बिन्दर शर्मा टटियाणा, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा बलवन्ती व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गांव खरकां में आयोजित रैली में पहुंचे कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला
फोटो संख्या-38