फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व. इंदिरा गांधी को किया याद, जिले भर में हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी को किया याद, जिले भर में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले भर में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर आयरन लेडी को याद किया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यकारी चैयरमेन डा. पवन थरेजा, युवा कांग्रेस व ह्यूमन राईटस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
काग्रेंस भवन में युवा कांग्रेेस द्वारा कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीन नैन ने की। नैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत के विकास को एक नई दिशा दी। इस मौक पर संदीप भाल, हल्का उप प्रधान सतीशख् सुखदेव चौथ, रणबीर मलिक, रणबीर मलिऽक, शिवा कठवाड़ा, पंकज ग्योंग, गुरमीत, संजू खनौदा सहित अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में कांगे्रस भवन में ही हयूम्र राईटस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता अमराव सिंह व देवी राम कसान ने की। इस मौके पर अमराव सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के रूप में जाना जाता है। जिन्होंने देश के विकास के लिए अहम योगदान दिया। इस मौके पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
पूंडरी। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं द्वारा रविवार को नई अनाज मंडी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व यूथ कांग्रेस हलका अध्यक्ष राजेश बरसाना ने की। इस अवसर पर राजेश बरसाना ने दिवंगत नेत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जिस समय भारत की प्रधानमंत्री थी उस समय विदेशी ताकत उनके सामने झुकती थी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद नवीन जिंदल उन्हीं के पद-चिह्नों पर चलकर प्रदेश को तरक्की की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी इस शताब्दी की महान महिला थी, जिन्होंने देश के नवनिर्माण में अहम योगदान दिया तथा देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पं जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व और दादा मोतीलाल नेहरू के नेतृत्व में काम किया और देश को आर्थिक आजादी एवं सामाजिक समानता के रास्ते पर अग्रसर किया। इस अवसर पर एससी सैल के हलका अध्यक्ष बाबूराम मुन्नारेहड़ी, गुलाब पोबाला, राजेश गोरा, पालाराम बरोट, दर्शन जडौला, संजय म्यौली, सलिंद्र सिकंदर खेड़ी, रिंकू पूंडरी, श्यामलाल डीग, महाबीर कश्यप पूंडरी, महेंद्र पाई, विनोद पूंडरी, जग्गा पूंडरी, रामनिवास आंहू, कुलदीप बरसाना, सुखदेव ढांड सहित कई कार्यकत्र्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

फोटो नंबर-9, 35, 36 व 37
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें