फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमन सिंह किरमिच ने दूर करवाए पाला राम सैनी व जिला अध्यक्ष के मनमुटाव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और जिलाध्यक्ष के बीच थमा गतिरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
पिछले दिनों भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ व जिला अध्यक्ष के बीच हुए गतिरोध का मामला अब निपट गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता धूम्मन सिंह किरमिच की मध्यस्थता से मामला निपट गया। दोनों पक्षों की बैठक के बाद किरमिच ने कहा कि अब दोनों तरफ से कोई मनमुटाव नहीं है और सभी लोग मिलकर पार्टी को मजबूत करने में लगेंगे ताकि आने वाले समय में भी भाजपा की सरकार हरियाणा व केंद्र में दोबारा से बन सके। जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ पाला राम सैनी ने एक दूसरे का सहयोग करने का आश्वासन दिया है। सभी कार्यकर्ताओं को आदेश दिया गया है कि कोई भी कार्यकर्ता संगठन की किसी भी बात पर मीडिया में बयान नहीं देगा। यदि संगठन में आपस में कोई मतभेद है तो उसे पार्टी के अंदर ही सुलझाया जाए। बैठक में संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, राज रमन दीक्षित, महेस पारचा, सुरेश सन्धु, पालाराम कश्यप, रामनिवास जांगड़ा, शमशेर ठाकुर, जगीर सिंह पूंडरी, संजय सैनी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विदित रहे कि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री पर अनदेखी का आरोप लगाया था। उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। बाद में पार्टी की ओर से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ नेताओं को नोटिस जारी किए जाने की बात भी सामने आई थीं।
विज्ञापन


फोटो संख्या-8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें