फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में डेरे में शांति., शुक्रवार को आने वाले फैसले पर निभर रहेगी स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में डेरे में शांति, आज के फैसले पर निर्भर रहेगी स्थिति
विज्ञापन

आईजी करनाल रेंज ने ली अधिकारियों की बैठक, डीसी ने की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
विधायक गुहला कुलवंत बाजीगर पंचकूला में डेरा प्रेमियों के बीच पहुंचे, शांति की अपील की

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की शुक्रवार को होने वाली पेशी से पूर्व कैथल डेरे में शांति बनी रही। दिन में डेरा अनुयायियों की संख्या कम ही रही। वहीं बाहर भी कुछेक संख्या में डेरा प्रेमी खड़े नजर आए। शाम के समय विधायक गुहला कुलवंत बाजीगर भी पंचकूला में डेरा प्रेमियों के बीच पहुंचे और शांति बनाए रखने की अपील की। उधर, चूंकि सिरसा से पंचकूला जाने के लिए कैथल से ही होकर मुख्य मार्ग जाता है, इसलिए संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यदि डेरा प्रमुख सड़क मार्ग से आए तो कैथल से होकर भी जा सकते हैं।

डीसी ने की शांति की अपील : डीसी सुनीता वर्मा ने डेरा सच्चा सौदा के सभी अनुयायियों एवं आम जनता से अपील की है कि वे जिला में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखें तथा न्याय पालिका पर विश्वास रखें। उन्होंने कहा कि पंचकूला स्थित सीबीआई न्यायालय द्वारा 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के मामले में सुनाए जाने वाला फैसला न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है।
विज्ञापन

आईजी सुभाष यादव ने भी करीब दो घंटे तक लघु सचिवालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति पर मंत्रणा की।
विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वे बचपन से ही डेरा प्रेमी हैं। वह व उनका परिवार व उनके बच्चे डेरे के अनुयायी हैं। वे पंचकूला में डेरा प्रेमियों के बीच हैं। यहां सभी से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। उनका देश की न्यायपालिका में पूर्ण विश्वास है कि फैसले में न्याय होगा। वे शुक्रवार को भी पंचकूला में ही रहेंगे। यदि डेरा प्रेमी यहां आए हैं तो उनका भी फर्ज बनता है कि वे उनके बीच पहुंच कर उनका हाल-चाल जाने।

सिरसा से पंचकूला वाया कैथल जा सकते हैं डेरा प्रमुख : सिरसा से सड़क मार्ग के तहत पंचकूला जाने के लिए फतेहाबाद, नरवाना व कैथल से होते हुए अंबाला से पंचकूला जाना पड़ता है। इसलिए यदि डेरा प्रमुख सड़क मार्ग से आए तो कैथल से होकर गुजर सकते हैं। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है।

पुलिस ने किया पुख्ता इंतजाम
कैथल। पूंडरी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए। सुरक्षा के मद्देनजर पंचकूला की तरफ जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। थाना प्रभारी धर्मपाल नैन खुद पुलिस जवानों के साथ नाके पर डटे हुए हैं। डेरा प्रेमी भी किसी प्रकार के फैसले के इंतजार में लगातार कैथल रोड पर बने सत्संग भवन में एकत्रित होकर सत्संग करने में लगे हुए है। उधर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार जयवीर रंगा ने जिला अधिकारी डॉ. महाबीर सिंह व सिंचाई विभाग के एसडीओ मनीष वत्स के साथ पूरे क्षेत्र के हालतों का जायजा लिया।

जिला सद्भावना समिति ने की शांति बनाए रखने की अपील
कैथल। जिला सद्भावना समिति की बैठक समिति कार्यालय में हुई। जिसमें महंत ईश्वर दास षड्दर्शन समाज महामंत्री हरियाणा, गोपाल गोशाला के मास्टर रामदास जी, आर्य समाज से रणदीप आर्य फरल व अखिल भारतीय हिंदू महासंघ के सुरेंद्र ने बैठक में भाग लिया। सभी ने समाज में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि समाज में एक दूसरे का सहयोग करना आवश्यक है। चाहे जो भी स्थितियां रहें, देश के कानून, न्याय व्यवस्था में विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से अपील करते हुए कहा कि कानून हाथ में न लें। शांति से ही विकास के पथ पर आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कानून व शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

दहशत की बजाए अमन-चैन पर ध्यान दे सरकार : माजरा
कलायत। प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा भाजपा सोची-समझी साजिश के तहत डेरा सिरसा के संदर्भ में न्यायालय द्वारा संभावित फैसले को गंभीरता से लेने की बजाए हरियाणा प्रदेश में भय-दहशत का माहौल बना रही है। उन्होंने कहा कि कौन नहीं जानता कि डेरा सिरसा ने मानव कल्याण के लिए हर कदम पर एतिहासिक कार्य किए हैं। जन सेवा के जज्बे को देखते हुए डेरा को अनगिनत अवार्ड मिले हैं। रक्तदान, स्वच्छता, जरूरतमंद बेटियों के विवाह, पौधरोपण, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, अनाथ बच्चों को अपनेपन का सहारा, बेसहारा0 को छत, बाढ़ संकट, प्रधानमंत्री राहत कोष के साथ-साथ सद्भावना के क्षेत्र में डेरे की भूमिका की फेहरिस्त लंबी है। डेरा प्रमुख डा.गुरमीत सिंह इसां ने न्यायालय के निर्णय में आस्था जताते हुए आम जन से शांति की अपील की है।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार
कलायत। डेरा प्रमुख मामले को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सजग है। कोर्ट से आने वाले फैसले के बाद की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने पूरी व्यवस्था कर ली है। पुलिस विभाग की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिमला व कलायत में पुलिस नाके लगाए गए हैं। थाना प्रभारी ललित मोहन के बताया कि दोनों ही नाकों पर सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शिमला नाका के प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर 2 बजे तक करीब 4 सौ वाहनों की चेकिंग की गई। उधर असलहाधारकों द्वारा पुलिस स्टेशन में अपने असलहे जमा करवाए जा रहे थे। ललित मोहन ने बताया कि कलायत क्षेत्र में करीब 400 असलहाधारक हैं।
विज्ञापन


गुहला में फ्लैग मार्च : प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से आज गुहला-चीका के विभिन्न स्थानों व उपमंडल के गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम गुहला सुरेंद्र पाल व डीएसपी सुलतान सिंह ने किया, जिसमें एसएसबी व हरियाणा पुलिस बल आदि ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि उपमंडल में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें