फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला की आर्थिक समस्या का नहीं हुआ हल तो गोभक्त करेंगे भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोभक्त करेंगे भूख हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। गोशाला सेवा समिति के सदस्यों एक बैठक बुधवार को गोशाला प्रांगण में हुई। बैठक में गोशाला की आर्थिक हालात पर विचार किया गया। समिति के प्रधान नरेंद्र सैनी व उप-प्रधान पवन शर्मा ने कहा कि सीवन की गोशाला पिछले लंबे समय से घोर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। सीवन गौशाला में गायों की संख्या बढ़कर 1500 हो गई है। लेकिन यहां रहने के लिए लगभग एक हजार गायों की जगह है। गायों की संख्या बढ़ने से खर्चे काफी अधिक हो गए हैं। गोशाला पैसों की कमी से जूझ रही है। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि सीवन एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सीवन बीडीपीओ को सौंपा जाएगा। अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो या तो गोशाला में रह रही गायों को बाहर छोड़ा जाएगा या फिर भूख हड़ताल पर बैठा जाएगा। इस अवसर पर राम रतन सैनी, पाली सैनी, राजेश शर्मा, जितेंद्र रत्न, सुरेंद्र सरदाना, राजू सरदाना, चंद्रभान सैनी, महेंद्र सैनी, कंवल संदूजा, रामकुमार नंदू, राजकुमार रहेजा, पप्पु वर्मा, राहुल कथूरिया, नवीन रहेजा, मुकेश तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें