नन्ही महक के हाथों सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वार्ड नंबर 12 में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राव सुरेंद्र सिंह और नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ वार्ड की नन्हीं बिटिया महक के हाथों नारियल फोडक़र करवाया। यह सड़क 20 फुट चौड़ी लगभग एक किलोमीटर लंबी है। इस पर 86 लाख रुपये की लागत आएगी। कॉलोनी वासियों ने भाजपा नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। वार्ड के पार्षद शशि किरण ने कहा कि कॉलोनी वासियों की पिछले 15 वर्षों से मांग थी। पिछली सरकार में कांग्रेस के मंत्री ने हमारी कॉलोनी का कोई विकास नहीं किया सिर्फ झूठे वायदे करते रहे बल्कि पूरी कॉलोनी वासियों ने से झूठ बोलकर बहुत हथियाने का काम किया है। इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति, पार्षद शशिकिरण, सुरेंद्र पहलवान, एडवोकेट धर्मवीर भोला, सत्य प्रकाश अग्रवाल, पार्षद गोपाल सैनी, काला रबारी, एडवोकेट किशन सैनी, प्रवीण सिंगला, विनोद कठवार, जग्गा सैनी, कर्म सिंह सैनी मौजूद रहे।