फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 106 टीबी मुक्त पंचायतें होंगी सम्मानित, बापू की मूर्ति भी दी जाएगी

Mon, 30 Mar 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में 106 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त घोषित की गई हैं। इन पंचायतों को महात्मा गांधी की मूर्ति देकर सम्मानित किया जाएगा। उपलब्धि के आधार पर जिले की 13 पंचायतों को स्वर्ण, 36 पंचायतों को रजत और 57 पंचायतों को कांस्य की प्रदान किया जाएगा।। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के बाद हरियाणा स्टेट टीबी टीम ने निरीक्षण के बाद इन पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है। ये जानकारी सीएमओ डॉ. रेनू चावला ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की पंचायतों ने टीबी उन्मूलन अभियान में सराहनीय कार्य किया है जिसके चलते उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग पंचायत प्रतिनिधियों और आमजन के सहयोग से संभव हो पाई है। सभी चयनित पंचायतों को बापू की प्रतिमा देकर भी सम्मानित किया जाएगा, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन पंचायतों में टीबी के मरीजों की पहचान, उपचार और जागरूकता अभियान प्रभावी तरीके से चलाया गया। समय पर जांच दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों की निगरानी के चलते इन गांवों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। कार्यक्रम में उपायुक्त और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य अन्य पंचायतों को भी टीबी मुक्त बनने के लिए प्रेरित करना है।



-

ब्लॉक वाइज ग्राम पंचायत सूची



स्वर्ण मूर्ति (13 पंचायतें)

पुंडरी ब्लॉक: बदनारा, जटेहरी, मुनरहेड़ी



कलायत ब्लॉक: भलांग, डुमारा, कलासर, नरवलगढ़

गुहला ब्लॉक: बुधानपुर गुर्जर, कसौली, मंझेरी



ढांड ब्लॉक: डडवाना

सीवन ब्लॉक: हरनोला, मेघा माजरा



-

रजत मूर्ति (36 पंचायतें)



गुहला ब्लॉक: चाबा, डाबा, डेरा गोबिंद सिंह नगर, दुसरपुर, गढ़ी नाजिर, गुरुनानक नगर, हंसू माजरा, कमहेरी, खम्भेड़ा, खरल, महमूदपुर, मंगरा, पप्रोला, रत्ता खेड़ा करम, रेवार जागीर, समाना मलिकपुर, शहीद भगत सिंह, थेह बुटाना, थेह मुकेरियां
विज्ञापन


पुंडरी ब्लॉक: दुल्यानी, खेड़ी मटारवा, खेड़ी सिकंदर



कलायत ब्लॉक: दुब्बल, वजीर नगर

सिवान ब्लॉक: अंधली, फर्शमाजरा, गोग, उमेदपुर



राजौंद ब्लॉक: फरीयादाबाद, माजरा नंद करण, माजरा रोहेड़ा

कैथल ब्लॉक: मालखेड़ी, पट्टी खोत, रोहेड़ियां, संपन खेड़ी



ढांड ब्लॉक: पाबला

-



कांस्य मूर्ति (57 पंचायतें)

गुहला ब्लॉक: अगोंध, अरनोली, अजीमगढ़, बादसूई, बाउपुर, भुंसला, चनचक, दंडोता, डेरा बाजीगर, हेमू माजरा, कलार माजरा, लालपुर, लांडाहेरी, मस्तगढ़, नानकपुरा, नंदगढ़, पापसर, रामदासपुरा, सरोला, स्यों माजरा, शादिपुर, शेरगढ़, सिंह, सुल्तानिया करतारपुर
विज्ञापन




पुंडरी ब्लॉक: अहमदपुर, दुसैन, टयोंठा

कलायत ब्लॉक: बडसकरी खुर्द, बालू रापड़ी पट्टी, ब्राह्मणवाला, ढूंढवा



सीवन ब्लॉक: अटेला, धरमपुरा, ककराला कुचियान, ककरालानायत, कसौर, खेड़ी गुलामअली, लैंडर पीरजादा, मंदीसादड़ा, नागल, पिसौल, पोलाड, प्रेमपुरा

कैथल ब्लॉक: डयोढ खेड़ी, देवीगढ़, ढिल्लों वाली, दिवाल, गढ़ी पाडला, जसवंती, मागो माजरी, सिहाली



ढांड ब्लॉक: चंदलाना, डेरडू, जडौला

राजौंद ब्लॉक: खेड़ी राय वाली, मंडवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें