फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल में मिलकर आ रहा सीवर का पानी, निकासी न होने से मकानों में आईं दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के वार्ड नंबर चार में स्थित नानकपुरी कॉलोनी में कई जगह पर सीवरेज की लीकेज के कारण पीने के गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। जिससे यहां पर कॉलोनी के लोग परेशान हैं। कॉलोनी के लोगों ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीवरेज हो या पीने के पानी की समस्या दोनों का जन स्वास्थ्य विभाग समाधान करवाता है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण यहां पर कई मकानों में दरारें तक आ चुकी है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। कॉलोनी में स्थित प्राइमरी स्कूल के पास गली में लीकेज हो रहे सीवरेज सिस्टम से कई मकानों में दरारें आ चुकी है और मकान मालिकों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी गुरजीत कौर, विक्की, सपना, शांति देवी ने बताया कि सीवरेज लीकेज होने के कारण यहां पर सप्लाई हो रहे पानी में बदबू के साथ गंदगी आ रही है। जिससे यहां पर बीमारियों के फैलने का भी भय बना हुआ है। यहां पर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
गगन शर्मा, मनिंद्र सिंह ने बताया कि कॉलोनी को बसे 10 साल से अधिक का समय हो गया है। लेकिन यहां पर सीवरेज की समस्या ज्यों की त्यों बनी है। जिस पर विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यदि शिकायत दी जाती है तो थोड़ा बहुत सुधार होता है। लेकिन तीसरे दिन दोबारा वहीं हालात पैदा हो जाते हैं।
विज्ञापन

यूं हो सकता है समस्या का समाधान : वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि संजय गर्ग ने बताया कि इस समस्या को लेकर स्थायी समाधान के लिए इंजीनियर से सलाह ली गई थी। जिसमें इंजीनियर ने यहां आठ इंच की पाइपलाइन के माध्यम से लीकेज रोकने का तरीका बताया था। जिस पर विभाग के अधिकारियों को सुझाव दिया गया था। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। शिकायत के लिए जब अधिकारियों को फोन किया जाता है तो वे फोन तक नहीं उठाते हैं।
यह बात सही है आठ इंच पाइपलाइन डालने से समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। लेकिन यहां पर जिस प्लाट से पाइपलाइन डालने की बात कही जा रही है उस पर कोर्ट केस चल रहा है। जिस कारण यहां पर विभाग को पाइपलाइन डालने की अनुमति नहीं है। लेकिन जिस गली में हर तीन दिन में सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या आ रही है उसका समाधान करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें