‘मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा धरना’
फोटो नंबर-03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन का धरना वीरवार को सातवें दिन लघु सचिवालय में जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता जिला उपप्रधान राजबाला ने की। उन्होंने बताया कि पिछले साल मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह घोषणा की थी कि हेल्पर व वर्कर को मजदूर का दर्जा दिया जाएगा। लेकिन अभी तक हेल्पर व वर्कर को मजदूर की श्रेणी में नहीं डाला गया। जिससे सभी वर्कर व हेल्पर में भारी रोष है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सुमनलता, संतरो, सोनिया, अमनदीप, ऊषा, सुमन, निर्मला, राजबाला, सुदेश, चंद्रावती मौजूद रहे।