फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी डा. प्रियंका सोनी ने संभाला अपना पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त डीसी ने संभाला पदभार, लिया फीडबैक
विज्ञापन

लघु सचिवालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
फोटो संख्या-14 व 15
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने वीरवार को अपना पदभार संभाल लिया। निवर्तमान डीसी धर्मबीर सिंह का बतौर एमडी कांफेड स्थानांतरण होने के बाद वर्तमान डीसी ने पदभार संभाला है। पदभार संभालते डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने लघु सचिवालय स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया।
उन्होंने सरल केंद्र का निरीक्षण करते हुए जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी को निर्देश दिए कि केंद्र में पहुंचने वाले सभी लोगों का कार्य समय से करें। किसी भी व्यक्ति को अपने कार्य को करवाने में 20 मिनट से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। सरल केंद्र में पहुंचने वाले सभी व्यक्तियों की मदद करके उनके कार्य को पूरा करवाया जाए। किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होनी चाहिए। डीसी ने सरल केंद्र के माध्यम से दी जाने वाली सभी जन सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी ली।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। अपने कार्यालय में समय पर पहुंचे और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि संबंधित किसानों को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ दिया जा सके। इस मौके पर एडीसी सतबीर सिंह कुंडू, एसडीएम कमलप्रीत कौर, जगदीप सिंह, नगराधीश विजेंद्र हुड्डा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना, तहसीलदार छोटू राम, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, प्रशिक्षु तहसीलदार रामचरण, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, एमई राजकुमार शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

2012 बैच की आएएस हैं डा. प्रियंका:-डीसी डा. प्रियंका सोनी 2012 बैच की आईएएस है। इससे पूर्व डा. प्रियंका सोनी एसडीएम बल्लभगढ़, एसडीएम अंबाला, हुडा प्रशासक फरीदाबाद, अतिरिक्त उपायुक्त रेवाड़ी, नगर निगम आयुक्त करनाल, अतिरिक्त उपायुक्त करनाल, आयुक्त नगर निगम पानीपत के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें