चिप घोटाला: डीएसपी से मिले एसआईटी में शामिल किसान नेता
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुगर मिल में हुए चिप घोटाले की जांच के मामले में रविवार को एसआईटी में शामिल भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एसआईटी के इंचार्ज डीएसपी रामकुमार से लघु सचिवालय में स्थित उनके कार्यालय में मिले। कमेटी में शामिल प्रांत युवा प्रमुख गुलतान नैन व प्रांत कोषाध्यक्ष रणदीप आर्य फरल ने बताया कि शुगर मिल के चिप घोटाले की जांच के लिए गठित एसआईटी के इंचार्ज डीएसपी रामकुमार को सौंपी है। उन्होंने बताया कि डीएसपी रामकुमार से मिलकर शुगर मिल में एक वर्ष के दौरान शिरा, खोई, चीनी, स्क्रैप की आय व्यय के बिलों मांग की है। डीएसपी रामकुमार ने आश्वसन दिया कि उनकी मांगों को जल्दी पूरा किया जाएगा।