फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया 1.10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्धाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया 1.10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन
विज्ञापन

फोटो नंबर-23
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने शुक्रवार को गांव फतेहपुर में कई विकास कार्यों का उद्धाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने गांव में 20 लाख से बनी वाल्मीकि चौपाल, 10 लाख रुपये से बनी जाट चौपाल व 20 लाख रुपये से बनी झांडी माता वाली गली का उद्घाटन किया व गांव में ही पशु अस्पताल के लिए नए भवन का शिलान्यास किया, जिस पर 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव में पहुंचने पर विधायक का भव्य स्वागत किया गया और सरपंच प्रतिनिधि गौरव वालिया ने विधायक का आभार जताया। कौशिक ने कहा कि पूरे हलके में विकास कार्य जारी हैं तथा वे विकास के क्षेत्र में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम के नेतृत्व में प्रदेश में दिन-रात विकास कार्य हो रहे हैं और प्रदेश का कोई गांव व शहर ऐसा नहीं बचा है जहां पर पेयजल व्यवस्था व सड़कों का जाल न बिछा हो। इस मौके पर राजेश शर्मा रिंकू फतेहपुर, गांव फतेहपुर के सरपंच प्रतिनिधि गौरव वालिया सन्नी, प्रदीप शर्मा जंगी, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि केदार सिंह रत्ती, विनोद वालिया, रघुबीर बिहान, जयभगवान बिहान, अल्फा वालिया, कृष्ण व विजय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें