फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाईंग द्वारा पकड़ी गई करोड़ों रुपये के राजस्व चोरी के मामले की जांच करेगी एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये के राजस्व चोरी के मामले की जांच करेगी एसआईटी
विज्ञापन

- एसपी ने किया एसआईटी का गठन, सीएम फ्लाइंग के छापे में पकड़ा गया था मामला
- करनाल के जुंडला में स्थित शराब फैक्टरी से बिना टैक्स अदा किए लाई जा रही थी शराब

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड रोड स्थित शराब के एल-1 थोक में सीएम फ्लाइंग की रेड के मामले की जांच के लिए एसपी कैथल ने एसआईटी का गठन किया है। जो मामले की बारीकि से जांच करेगी। रेड में खुलासा हुआ है कि यहां पर करनाल में स्थित एक शराब फैक्टरी से बिना टैक्स अदा किए एक ही ट्रक की बिल्टी पर तीन-तीन ट्रकों में शराब लाई जा रही थी। जिसे सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। पुलिस ने इस संबंध में फैक्टरी में तैनात आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर, ठेकेदारों सहित कुल 9 के खिलाफ इंस्पेक्टर सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विदित रहे कि सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार देर शाम ढांड रोड स्थित शराब के एल-1 गोदाम में छापेमारी की थी। जिसमें देर रात तक चली जांच के बाद पता चला कि यहां पर करनाल स्थित शराब फैक्टरी से एक बिल पर 2 गाड़ियां लाई जा रही थी। जिससे कि सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा था। पुलिस ने शराब के गोदाम से देसी शराब से भरे 2 ट्रकों को कब्जे में लिया है। दोनों ट्रकों में 2400 शराब की पेटी (28800 बोतल) देसी शराब है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने जांच के बाद पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सीएम फ्लाइंग को गुप्ता सूचना मिली थी कि अमित की गांव जुंडला (करनाल) में शराब की फैक्टरी है। यहां से आने वाली एक पेटी देसी शराब पर 198 रुपये एक्साइज ड्यूटी व 13.5 प्रतिशत वैट यानी एक ट्रक (1200 पेटी) पर 316000 रुपये सरकार को देय होता है। शिकायत में कहा गया है कि शराब फैक्टरी में तैनात आबकारी निरीक्षक महावीर गौतम व अन्य से मिलीभगत कर आबकारी विभाग द्वारा जारी परमिट से 3/4 गुणा ज्यादा शराब बनाकर एक परमिट की आड़ में 4-4 गाड़ियां कैथल, पिहोवा, अंबाला व शाहबाद के ठेकेदारों को भेजी जा रही हैं। इसके बाद इन ठेकेदारों के माध्यम से हरियाणा, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में सप्लाई किए जाने की भी शिकायतें हैं। जिसे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। सूचना मिली थी कि कैथल में 1 ट्रक की बिल्टी (परमिट) पर 2 ओर ट्रक भेजे जा रहे हैं। जिस पर टीम ने दोनों ट्रकों को पकड़ लिया। उनके पास से फर्जी बिल्टी बरामद की है। इस कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पूंडरी संदीप कुमार भी मौजूद थे।
सिविल लाइन एसएचओ धर्मपाल ने पुलिस ने ठेकेदार सुरेश कुमार सहित चालक विजय, मोहित, जयप्रकाश, अमित, धर्मपाल, ओमप्रकाश, प्रदीप व महाबीर के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि इस मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर तरुण सैनी, सीआईए-1 इंस्पेक्टर सुभाष व ईएचसी तरसेम की टीम का गठन किया गया है। जो पूरे मामले की बारीकि से जांच करेगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें