तीन माह बीतने के बाद भी नही मिली पहली किश्त, परेशानी
प्रधानमंत्री आवास योजना का हाल
फोटो नंबर-22
राजौंद। राजौंद नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 गांव खुरड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लोगों ने अपने मकान बनाने के लिए अपने कच्चे मकान गिराकर वहां नींव भरवा दी लेकिन तीन माह बीतने के बाद न पहली किश्त आई न ही उनके मकान के कार्य शुरू हुए। ऐसे में लोगों को अब झोपड़ियां बनाकर रहने को विवश होना पड़ रहा है। आलम यह है कि सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में छोटे छोटे बच्चों के साथ इन परिवारों को पलड़ की झोपिड़यां बनाकर उनमें रात दिन गुजारना पड़ रहा है। इतना ही नही मकान गिराने के बाद मकान की छत न होने से गांव में स्थित सैंसी चौपाल में पिछले दो माह से तीन परिवार शरण लिए हुए है। वार्ड वासी कुलदीप सिंह, राकेश, राजेंद्र, जोगेंद्र, सिंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फार्म भरे थे। वार्ड नंबर 5 खुरड़ा गांव में जिन लोगों को मकान बनाने के लिए राशि मंजूर की गई उनसे नक्शा पास के नाम पर 1500 रुपये लेकर मकान नींव भरवा दी गई। ताकि उन्हें पहली किस्त मिल सके। इन लोगों ने बताया कि कई बार नगरपालिका राजौंद के चक्कर काट चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।