केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का भारत बंद कल
फोटो नंबर-05
कैथल। हरियाणा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डीसी धर्मबीर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप सोनू सेठ ने बताया कि ऑनलाइन फार्मेसी केमिस्टों को स्वीकार नहीं है। जिसके कारण युवाओं में नशे की प्रवृति को बढ़ावा मिलेगा। जिससे मरीजों के स्वास्थ्य व दवा की गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जाएगा। जिसके कारण ग्रामीण इलाकों में जीवन रक्षक दवाओं का अभाव होगा। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से आठ लाख पचास हजार केमिस्ट व चालीस लाख कर्मचारी प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार देश के कानून में बदलाव करें। ताकि इन बड़ी-बड़ी कंपनियों स्नेपडिल, ऑमाजोन आदि भारत में ऑनलाइन दवाइयों का कारोबार शुरू कर सके। जिसके विरोध में हरियाणा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 28 सितंबर को भारत बंद किया जाएगा। इस मौके पर धर्मबीर केमिस्ट, सोनू सेठ, प्रवीण मिड्डा, विवेक गुप्ता, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र, विशाल खेतरपाल, विजय सिंगला, जितेंद्र खडूजा, नीरज गर्ग, जोगिंद्र मनचंदा आदि मौजूद रहे।