फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए सीएम विंडो में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए सीएम विंडो में दी शिकायत
विज्ञापन

कैथल। गांव फरल के लोगों ने ढांड से पूंडरी के बीच सड़क निर्माण में की जा रही देरी से तंग होकर सीएम विंडो में शिकायत दी है। मुख्यमंत्री द्वारा इस सड़क को बनाने का ऐलान किया गया था, लेकिन इस पर सही ढंग से काम नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

गांव वासी देशराज कंबोज, श्याम लाल, हरिचंद, रामधारी शर्मा, विश्वपाल सिंह, बृजपाल सिंह, रामपाल राणा, प्रेम शर्मा, सुदेश राणा, राजीव राणा, सुशील कुमार, संजय शर्मा, सतीश राणा, जगशेर सिंह, पवन कुमार राणा, संदीप राणा, अशोक राणा, यशपाल राणा, लीला राम शर्मा सहित अन्य ने कहा कि सीएम द्वारा इसका निर्माण करने का ऐलान किया गया था। ठेकेदार रोड़ा और मिट्टी सड़क पर डलवा देता है। सड़क के दोनों तरफ बस्ती होने के कारण धूल घरों में चली जाती है। इससे विशेषकर बच्चों और बुर्जुगों को दमा हो चुका है। सड़क पर पत्थर व गड्ढे की वजह से लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। सड़क पर कभी भी पानी छिड़काव नहीं किया जाता। सड़क पर बने आधे अधूरे नाले के कारण बारिश के दिनों में पानी की निकासी नहीं हो पाती। इससे घरों में पानी चला जाता है। इस कारण बीमारी फैलने की पूर्ण आशंका है। छह महीने पहले एसडीओ पूंडरी ने सैंपल लिए थे, इसके बाद कोई काम नहीं हो पाया है। लोगों ने शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें