फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी करनाल रेंज ने किया पुलिस के 23 एएसआई पदोन्नती प्राप्त करते हुए सबइंस्पेक्ट प्रमोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के 23 एएसआई पदोन्नत हो बने सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन

आईजी करनाल रेंज ने दी पदोन्नति, एसपी आस्था मोदी ने दी बधाई

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आईजी करनाल रेंज सुभाष यादव के आदेशानुसार रेंज के 39 सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नति देते हुए सबइंस्पेक्टर प्रमोट किया गया है। सबइंस्पेक्टर पद पर पदोन्नती प्राप्त करने वालों में कैथल जिला के 23 सहायक उपनिरीक्षक शामिल हैं, इनमें 20 जिला कैथल में कार्यरत हैं। जबकि पदोन्नत हुए 3 कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर गए हुए हैं। लघु सचिवालय स्थित सभागार में 20 जून को खुशी के माहौल दौरान पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी द्वारा नव पदोन्नत सब इंस्पेक्टरों को बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के बाद उनकी जिम्मेवारी कई गुणा बढ़ जाती है। सब इंस्पेक्टरों ने एसपी आस्था मोदी को आश्वासन दिया कि वे जिला में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करेंगे। वहीं, कार्यालय पुलिस अधीक्षक तथा थाना-चौकियों में कर्मचारियों द्वारा मिठाई बांटी गईं। इस मौके पर डीएसपी एईसी रामकुमार, डीएसपी जोगिंद्र सिंह, हेडक्लर्क इंस्पेक्टर रामकुमार, डब्ल्यूई इंस्पेक्टर रमेश चंद, इंचार्ज लेखा शाखा सब इंस्पेक्टर सतप्रकाश, ओएएसआई कस्तूरी लाल तथा कार्यालय पुलिस अधीक्षक व थाना चौकी से आए आए अन्य कर्मचारी, अधिकारी शामिल है।
विज्ञापन

सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वालों में एएसआई केहर सिंह, तेजपाल, चांदी राम, शमशेर सिंह, राजफूल, रामकुमार, अजीत राय, राजकुमार, दलबीर सिंह, राजबीर सिंह, कश्मीर सिंह, बीरभान, शिवकुमार, बलवान सिंह, दलबीर सिंह, सतपाल, महासिंह, विलाशा राम, पालेराम, धर्मपाल (क्राइम), सुरेंद्र कुमार, गुरदेव सिंह (एचवीपीएनएल) तथा बलजीत सिंह (एचवीपीएनएल) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें