फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम हरियाणा योजना की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्षम हरियाणा योजना की जानकारी दी
विज्ञापन

जिले भर के स्कूलों के प्रिंसिपलों, बीईओ की बैठक में डीसी ने दी जानकारी
कहा-शिक्षक पढ़ाई के साथ-साथ समाज भलाई के कार्य को भी समझें
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने शिक्षकों से अनुरोध किया कि पढ़ाई के कार्य को व्यवसाय के साथ-साथ समाज की भलाई का कार्य भी समझें। यदि वे शिक्षा के क्षेत्र में पूरी मेहनत और लग्न से कार्य करेंगे तो बच्चों का भविष्य सुधरने से वे देश के अच्छे नागरिक तैयार होंगे। सुनीता वर्मा शनिवार को लघु सचिवालय के सभाकक्ष में सक्षम हरियाणा के उपलक्ष्य में सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों, खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्कूलों में पढ़ाई के क्षेत्र में जो बच्चे कमजोर हैं उन्हें कमजोर न कहकर अच्छा वातावरण दें तथा उन पर स्कूल से पहले व स्कूल के बाद अलग से समय देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित करें। ऐसे बच्चे समय-समय पर प्रोत्साहन और प्रेरणा से आगे बढ़ेंगे तथा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम लाकर शिक्षा सुधार की दिशा में अच्छा प्रयास करेंगे। उन्होंने जिला के पूंडरी व राजौंद खंड को सक्षम हरियाणा घोषित होने पर दोनों खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों बधाई देते हुए कहा कि अन्य अधिकारी भी इनसे प्रेरणा लेकर अपने-अपने खंडों में इस दिशा में कड़ी मेहनत करें। शिक्षा सुधार का कार्यक्रम हरियाणा सरकार का महत्वपूर्ण फलैगशिप कार्यक्रम हैं तथा समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करके स्कूली शिक्षा को उच्च मापदंडों पर लाकर परिणाम में सुधार लाया जाए।
डीईओ शमशेर सिंह सिरोही ने डीसी का स्वागत करते हुए कहा कि सक्षम हरियाणा योजना के तहत सभी अध्यापक क्षमता सुधारने के लिए प्रयास करें। सक्षम हरियाणा के तहत 28 फरवरी तक सभी खंड कवर कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मु यमंत्री सुशासन सहयोगी रोबिन केशव ने कहा कि प्रदेश के 9 खंड सक्षम घोषित किए गए हैं, जिसमें 2 खंड जिला कैथल से राजौंद और पूंडरी है। पिछले दिनों मासिक आकंलन टैस्ट में जिन स्कूलों का परिणाम में सुधार आया है, उनमें पूंडरी खंड का राजकीय मिडिल स्कूल जांबा, राजौंद खंड का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोड़ा, कैथल खंड का खेड़ी रायवाली, सीवन खंड का सीवन, कलायत खंड का बात्ता, गुहला खंड का खरकड़ा शामिल हैं।इस मौके पर नोडल अधिकारी सुरेश गुलशन, सभी स्कूलों के प्रिंसिपल, खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें