गली की शिकायत करने के लिए बैलगाड़ी लेकर पहुंचा किसान
कैथल। गांव देबवन में रामस्वरुप नामक व्यक्ति सोमवार को बैलगाड़ी लेकर लघु सचिवालय पहुंचा। जहां उसने गली पर कब्जा करने की शिकायत सीएम विंडों में दी है। उसने बताया कि गली के एक व्यक्ति द्वारा ईंटें उखाड़ कर दीवार निकाल दी है। जिसके कारण गली में उसका आना जाना बंद हो गया है। प्रशासन द्वारा उसकी कोई सुनवाई न होने के कारण उसने अपनी शिकायत को सीएम विंडो में भेज दी है।