किठाना पीएचसी में डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की
कैथल। गांव किठाना के लोगों ने पीएचसी में डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है। इस पीएचसी में रोहेड़ा, किठाना, सौंगरी, गुलयाना,तारागढ़ व संदल खेड़ी से लोग दवाएं लेने के लिए आते हैं। गांव के लोगों सुरेश, रमेश, पवन, मांगेराम, सुबेसिंह, राजेश, व सतपाल ने इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि यहां एक भी डॉक्टर नहीं है। पीएचसी में डॉक्टर की नियुक्ति की जाए। किठाना के लोगों की मांग है कि अस्पताल में डॉक्टर समेत पूरे स्टाफ को नियुक्त किया जाए।