फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों के खिलाफ साजिश रचने वाले अधिकारियों के खिलाफ हो मामला दर्ज: द्रविड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों के खिलाफ साजिश रचने वाले अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हो मामला
विज्ञापन

गुहला-चीका। जनसेवा सर्वे का विरोध करने पर अध्यापकों के खिलाफ गुहला थाना में दर्ज किए गए मुकदमे रद्द होने पर अध्यापकों ने खुश जताई। प्राथमिक शिक्षक संघ के खंड गुहला के प्रधान सुरेश द्रविड़ ने कहा कि किसी भी कर्मचारी से उसके विभाग से अतिरिक्त कार्य लेने पर विरोध स्वाभाविक है। जन सेवा सर्वे में ड्यूटियां लगाए जाने पर कुछ इसी प्रकार का विरोध अध्यापक कर रहे थे, लेकिन गुहला के तहसीलदार व बीईओ ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए एक साजिश के तहत लगभग 17 अध्यापकों के खिलाफ गुहला थाना में मामला दर्ज करवा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक गुहला के तहसीलदार व बीईओ के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता वे चुप नहीं बैठेंगे। इस मामले में प्रशासन को 24 दिसंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें