फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी को कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी पर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, कम्युनिस्ट पार्टी ने भी दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नोटबंदी के एक वर्ष पूरा होने पर अलग-अलग दल इसको लेकर अलग- अलग बातें कर रहे हैं। बुधवार को इसको लेकर जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने काला दिवस मनाया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी धरना दिया। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में भाजपाइयों ने सरकार और नोटबंदी की उपलब्धियां गिनाईं।
सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता लघु सचिवालय परिसर में एकत्रित हुए। जहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला ने की। सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि एक प्रतिशत लोगों का बचाव करके 99 प्रतिशत लोगों को लाइन में लगाकर मोदी ने आम जनमानस को परेशान किया। मोदी को जमीनी हकीकत का पता नहीं है जिस कारण उन्होंने देश में आर्थिक आपातकाल लगाने का कार्य किया। आरोप लगाया कि, मोदी की ओर से बिना तैयारी के लिए गए फैसले से देश की जनता की कमर टूट गई। वहीं आरोप लगाया कि, नोटबंदी की मार से अभी लोग उबर भी नहीं पाए थे कि, जीएसटी का जनता पर बोझ लाद दिया। इस अवसर पर बहादुर सैनी, रणबीर सरपंच, मोहन शर्मा, सुरजीत बैनीवाल, दीक्षित गर्ग, दर्शन खनौदा, सुरेंद्र रांझा, दरबारा नैन, पार्षद शमशेर फौजी, जोगिंद्र सैनी, पार्षद बिल्लू सैनी, जाट धर्मशाला प्रधान शमशेर कुंडू, सोनू सेठ, बख्खा सिंह, जयपाल शर्मा, रामफल नौच, सतीश दिल्लोंवाली, राकेश खानपुर, राजेन्द्र ढुल सरपंच, अनिल गुर्जर, इन्द्र सरपंच, ओमप्रकाश सैन, हरीश मुखीजा, रघुबीर रंगा, जरनैल मालखेडी़, नाथा राम, प्रमोद शर्मा, दलेल, इन्द्र नौच, कुलदीप धारीवाल, प्रेमी श्रवण, रणधीर शर्मा, गुरदेव खुराना, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा बलवंती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अशोक तंवर गुट ने भी किया प्रदर्शन:-दूसरी ओर अशोक तंवर गुट के कार्यकर्ता जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। प्रदर्शन की अध्यक्षता जसबीर गुज्जर ने की। सभी कार्यकर्ता जवाहर पार्क से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे, जहां उन्होंने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उप-प्रधान नरेश कोटड़ा, सुधीर मिडा, विमल नंबरदार, सरदार चूहड़ सिंह, अतर सिंह मलिक, सुरेश रोड, रामेश्वर सिरोही, सुरेश सिमर, अजय तंवर, जिलाध्यक्ष आईटी सेल के रितेश नलवा उपाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोले-नोटबंदी से नहीं हुआ किसी का फायदा
कैथल। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। इसकी अध्यक्षता का. महेन्द्र सिंह ने की और संचालन का. प्रेम चंद ने किया। जिला सचिव कामरेड प्रेमचंद ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार जनता को आए दिन भ्रमित करने में लगी हुई है। नोटबंदी इसी कड़ी का हिस्सा है, उन्होंने कहा कि स्वयं प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि नोटबंदी से काला धन, नकली करेंसी, आतंकवाद तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और इसका फायदा गरीब लोगों को मिलेगा। एक साल गुजर जाने के बाद भी न तो काला धन न आतंकवाद और न नकली नोट बंद हुए हैं और न गरीबों को लाभ हुआ है। धरने में किसान नेता महेंद्र सिंह, ट्रेड यूनियन नेता का. अशोक शर्मा, युवा नेता रूस्तम सैनी, वरिष्ट नेता का. रामसरूप, रोहताश, सूरजमुखी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें