फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी के जोर पर गरीब वर्ग के लोगों के हकों दबाया जा रहा: सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाठी के जोर पर गरीबों का हक दबाया जा रहा: सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने बुधवार को गांव ट्योंठा में जनसभा को संबोधित किया। सांसद सैनी ने कहा कि अंग्रेजों की नीतियों अनुसार ही बनाए गए संविधान के अनुसार सरकारें चल रहीं हैं। उन्होंने ग्रामीणों को 26 नवंबर को जींद में होने वाली समानता सम्मान रैली का निमंत्रण भी दिया। कहा कि वर्तमान में जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली स्थिति बनी है। कानून भी कुछ मजबूत वर्ग के लोगों का गुलाम बनकर रह गया और लाठी के जोर पर गरीब वर्ग के लोगों का हक दबाया जा रहा है। आज अलग-अलग प्रदेशों में वहां पर रहने वाले बाहुल्य वर्ग के लोग सरकार पर दबाव बनाकर आरक्षण के नाम पर दूसरों का हक छीनने का काम कर रहे हैं। गुजरात में पटेल, महाराष्ट्र में मराठे तो हरियाणा में जाट वर्ग के लोग। वे किसी वर्ग विशेष के विरोध में नहीं है, लेकिन आरक्षण किसी के दबाव में नहीं, जिसे जरूरत है उसे मिलना चाहिए। उनकी 100 प्रतिशत आरक्षण को सभी वर्गों में समानता के आधार पर बांटने को लेकर लड़ाई है। जिसके लिए वे निरंतर अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर पार्षद कृष्ण सैनी, जोगा सरपंच टयोंठा, जयपाल सैनी पार्षद, कर्मसिंह, युवा भाजपा के विवेक कौशिक, मंडलाध्यक्ष प्रवीण बरसाना, ब्लाक समिति सदस्य संजीव कुमार, विकास शर्मा फरल, शीबू बरसाना, मुलतान सिंह, रमेश कुमार व प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें