फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में बनने वाली लाईब्रेरी के मामले ने पकड़ा राजनैतिक तुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में बनने वाली लाइब्रेरी के मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पाई । पाई में बनने वाली लाइब्रेरी का मामला अब राजनैतिक होता जा रहा है। आदर्श गांव पाई में लाइब्रेरी बनाने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन जहां पर यह लाइब्रेरी बनाई जानी है उस जगह पर ग्रामीण विरोध जता रहे हैं। उनका कहना है कि गांव में लाइब्रेरी बनना बहुत खुशी की बात है लेकिन यह गांव के मुख्य मार्ग पर होनी चाहिए न कि गांव के अंदर ऐसी जगह जहां पर न तो पढ़ने के लिए छात्र जा पाए और न ही ग्रामीण उसका लाभ उठा पाए। ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले गांव में एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था, जिसमें एक हजार से ऊपर युवक, युवतियों, महिलाओं, पुरुषों ने अपने हस्ताक्षर कर नाराजगी दर्ज करवाई थी। ग्रामीणों द्वारा लाइब्रेरी की जगह के परिवर्तन के लिए बीडीपीओ को भी लिखत में एक मांग पत्र दिया जा चुका है। ग्रामीणों व प्रशासन का मामला अब राजनैतिक बनता नजर आ रहा है। इनेलो पार्टी के राजू ढुल ने भी लाइब्रेरी की जगह को गलत बताते हुए उसे मुख्य मार्ग पर बनाने की मांग की है। राजू ने कहा कि गांव में लाइब्रेरी के लिए 35 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं। परंतु फिर भी इसे बनवाने में देरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी को गांव में बस स्टैंड के नजदीक या किसी भी सांझी जगह पर बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी इस मांग को जल्दी ही पूरा नहीं किया गया तो युवा इनेलो हल्का विधायक प्रो. दिनेश कौशिक के खिलाफ जोरदार प्रर्दशन करेगी। इस मौके पर उनके साथ डीसी पाई, विजय पाई, सुमित पाई, अमित पाई, सोनू पाई, विकास पाई, सुनील पाई, विजय भाणा, विक्की भाणा, गुरमीत भाणा, कैरा करोडा, शिवम करोडा, प्रवीण रमाणा, नवीन रमाणा,मनोज रमाणा, अशोक हजवाणा, काला हजवाणा, सुमित हजवाणा, शीशपाल हजवाणा, लवीश पूंडरी, अमन वालिया, बिननू चौधरी, अमित बोदला आदि सैंकडो युवा साथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मामले में पाई के सरपंच धर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य मार्ग पर जगह के लिए सर्वे किया गया था, लेकिन कहीं भी उचित जगह न मिलने पर बिशनपुरी मंदिर के पास लाइब्रेरी को बनवाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि गांव में बनने वाली लाइब्रेरी के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई, जल्द ही गांव में लाइब्रेरी बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


फोटो नंबर- 33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें