सरकार की योजनाओं का किया प्रचार
कैथल। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के प्रचार अमले द्वारा सरकार की योजनाओं की जानकारी विशेष प्रचार अभियान के दौरान पहुंचाई जा रही है। इसके अतिरिक्त सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी आम जन को जागरूक किया जा रहा है।
विशेष प्रचार अभियान की इसी कड़ी में जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कार्यालय की भजन पार्टी द्वारा जिला के गांव हरिपुरा स्थित राजकीय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। भजन पार्टी लीडर तजगदीश चंद के नेतृत्व में जयपाल तथा खुजान सिंह, अनुबंधित एकल कलाकार शेर सिंह ने ड्रामा इंस्पेक्टर गुलाब सिंह की मौजूदगी में सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों से गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आभे राम, मुख्य शिक्षक जसविंद्र सिंह, शिक्षण स्टाफ में कृष्ण कुमार, जसबीर, अशोक, सतपाल, दलशेर, कुलदीप, संदीप कौर, उर्मिला, महेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सतनाम, बिजेंद्र, सुरेंद्र कुमार, अशोक, कुमारी कमलेश सहित अन्य स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।