‘आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचाएं’
जल मनुष्य को भगवान का दिया हुआ अमृत
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। गुहला खंड के गांव भागल में वीरवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को जल बचाने के लिए जागरूक किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि कैथल जिले के13 गांवों, क्योडक़, सीवन, ढांड, खनौदा, रसीना, बरसाना, टयोंठा, सिरसल, बीर-बंागड़ा, चोशाला, मंझेड़ी, कांगथली, भागल में अभियान चल रहा है।
उन्होंने बताया कि जल संरक्षण अभियान के सकारात्मक परिणाम निकलकर आ रहे हैं। अब तक 14611 घरों तक विभाग की टीम द्वारा जल संरक्षण का संदेश दिया जा चुका है। इसके अलावा विभाग द्वारा 1604 पानी के नए कनैक्शन मंजूर किए गए हैं, जिससे विभाग को 1155743 रुये का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 243 असुरक्षित कनेक्शन काटे या ठीक करवाए गए हैं तथा 47 लीकेज ठीक करवाई गई है। इसके अतिरिक्त 76 घरों मैं जहां पहले पानी कम प्रेसर से पहुंचता था अब पानी पूरे प्रेसर से पहुंचने लगा है। 86 खुले नलो पर लोगों को पानी के बारे में जागरूक करके टूंटी लगवाई गई।
दीपक कुमार ने बताया कि अब तक पानी के 93 सैंपल लिए गए, जिनमें से 76 पास हुए तथा 17 फेल हुए। आठ स्कूलों में बच्चों को जल संरक्षण को लेकर संदेश दिया गया, 532 ग्रुप बैठक की गई लोगों को पानी के बारे में बताने के लिए वही 27 अवैध पानी के कनेक्शन काटे गए। इस मौके पर बीआरसी रघबीर सिंह, साहिब सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे।