फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल तहसीलदार चुनाव अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल तहसीलदार चुनाव अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज के प्रबंधक समिति के चुनाव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बहुप्रतिक्षित आरकेएसडी कॉलेज के प्रबंधक समिति के चुनाव की प्रक्रिया आखिरकार शुरू कर दी गई है। चुनाव के लिए कैथल के तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। अब केवल चुनावी शेड्यूल जारी होना शेष रह गया है। चुनाव अधिकारी नियुक्त होने के बाद चुनावी प्रक्रिया विधिवत तौर पर शुरू हो गई है। इस संस्था के चुनाव को लेकर शहर में न केवल प्रबंधक समिति से जुड़े लोगों, 3714 वोटरों द्वारा इंतजार किया जा रहा है, बल्कि टीचिंग, नॉन टीचिंग वर्ग सहित विद्यार्थियों द्वारा बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

तीन साल से अटकी है चुनावी प्रक्रिया, प्रशासक के हवाले है कॉलेज : वर्ष 2015 से आरकेएसडी कॉलेज की प्रबंधक समिति के चुनाव की प्रक्रिया लंबित है। वर्ष 2014 में तत्कालीन प्रबंधक समिति का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद चुनाव करवाने के लिए एक साल तक उसी प्रबंधक समिति को एडहॉक कमेटी के तौर पर स्वीकृति प्रदान करते हुए अनुमति दी गई थी। लेकिन 3 अगस्त 2015 को सरकार ने चुनाव न होने के कारण तत्कालीन एसडीएम को कॉलेज का प्रशासक नियुक्त कर दिया था। तभी से एसडीएम इस कॉलेज के प्रशासक नियुक्त थे। जुलाई माह में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एसडीएम की बजाए एडीसी को कॉलेज का प्रशासक नियुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से की थी चुनाव करवाए जाने की मांग : जुलाई माह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का दो दिवसीय प्रवास कैथल में था। भाजपा नेताओं रविभूषण गर्ग, अरुण सर्राफ, श्याम सुंदर बंसल सहित संस्था से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री से चुनाव करवाए जाने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही चुनाव करवाए जाने का आश्वासन दिया था। बताया जा रहा था कि अगले दो माह में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जानी है। इसी कारण एसडीएम की बजाए एडीसी को कॉलेज का प्रशासक नियुक्त किया गया था।

एडीसी ने प्रकाशित की 3714 की मतदाता सूची : सोसाइटी एक्ट 2012 की पालना में नए प्रशासक एवं एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने सबसे पहले मतदाता सूची प्रकाशित की। जिस 3714 मतदाता सूची पर पिछला चुनाव हुआ था, एडीसी ने उसी मतदाता सूची को प्रकाशित करते हुए तीन माह तक आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है।

चार कॉलेज, दो स्कूल चला रही है संस्था : आरकेएसडी कॉलेजों करीब 10 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनमें आरकेएसडी पीजी कॉलेज, आरकेएसडी बीएड कॉलेज, आरकेएसडी संध्यकालीन कॉलेज, आरकेएसडी फार्मेसी कॉलेज के अलावा आरकेएसडी स्कूल कैथल व सीवन शामिल हैं। इन संस्थाओं में करीब 10 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कैथल के आस-पास के क्षेत्र में यह सबसे बड़ी एवं पुरानी संस्था है। जिससे जुड़े लोग चुनाव करवाए जाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही कॉलेज के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ को भी चुनाव का बेसब्री से इंतजार है।

तहसीलदार कैथल राकेश कुमार को आरकेएसडी कॉलेज के चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। चुनाव की तिथि बाकी सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करके घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

सुनीता वर्मा, डीसी, कैथल।

जीएम डीआईसी को चुनाव अधिकारी नियुक्त करवाने के लिए लिखा गया था। माननीय डीसी महोदया द्वारा चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया है। अब शीघ्र ही उचित विचार-विमर्श उपरांत चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। एक तरह से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कैप्टन शक्ति सिंह, एडीसी एवं प्रशासक, आरकेएसडी कॉलेज कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें