फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती मेले में दिखाया पहलवानों ने दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती मेले में दिखाया पहलवानों ने दमखम
विज्ञापन

राजौंद। निकटवर्ती दुड़ाना गांव में बाबा रोड़ा की 60वीं पुण्य तिथि पर शाम के समय विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें दूर-दराज से आए बड़े बड़े पहलवानों ने अपनी बहादुरी का प्रदर्शन कर जमकर तालियां बटोरी। बाबा रोड़ा कमेटी के प्रबंधक गुरलाल सिंह ने बताया किविशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा, पंजाब के अलावा अन्य प्रदेशों से आएं पहलवानों ने जमकर धमाल मचाया। उन्होंने बताया कि पहली कुश्ती पंजाब के बाघा मंडी के पहलवान ने सतीश कैथल को हराकर 3100 रुपये का इनाम जीता, दूसरा इनाम रजत पहलवान कैथल ने पटियाला के पहलवान हैपी को हराकर जीता। इसके अलावा कई पहलवानों ने अपनी बहादुरी का प्रदर्शन कर दर्शकों से तालियां बटोरी। बता दे की एक वर्ष तक इस मेले में होने वाली कुश्ती का लोगों बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है ओर कुश्ती के शुरू होते ही लोगों का हुजूम कुश्ती दंगल की तरफ दौड़ पड़ता है। जहां दूर दराज से पहलवानों के शक्ति प्रदर्शन का आनंद उठाते है। इस दौरान हरदेव सिंह, सौनी सिंह, रविद्र सिंह, गुरलाल सिंह, जुजार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें