अल्पकालीन शताब्दी विस्तारकों को सम्मानित किया
अमर उजला ब्यूरो
कैथल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी विस्तारक योजना के तहत पाडला मंडल में कार्यरत अल्पकालीन शताब्दी विस्तारकों का सम्मान समारोह मंडल अध्यक्ष सुरजीत सांघन की अध्यक्षता में चंदाना गेट स्थित पाडला मंडल कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश संयोजक रवि भूषण गर्ग उपस्थित रहे और वशिष्ठ अतिथि के रूप में महेश पार्चा कैथल विधान सभा के शताब्दी विस्तारक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश संधू मौजूद रहे। मुख्यातिथियों का मंडल पदाधिकारियों द्वारा फूल माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रचारकों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मेडल देकर सम्मानित किया गया।
रवि भूषण गर्ग एवं महेश पार्चा ने कहा कि विस्तारक योजना के तहत केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की अल्पकालीन शताब्दी विस्तारकों के रूप में जिम्मेवारी सौंपीं गई थी, जिसको इन कार्यकर्ताओं ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद विनोद सोनी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश संधू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित राठी ने भी अपने विचार रखे। मंच का संचालन मंडल महामंत्री मेवाराम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ प्रेम गुहणा, पंडित नन्हा राम, संजय सैनी सजूमा, जसमेर पुनिया, प्रवीन, गुरदेव मानस, तरसेम सैनी, चतर सिंह, भूप सैनी आदि मौजूद रहे।