फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों को वितरित किए 1000 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विद्या​र्थियों को पौधे वितरित करते हुए स्कूल स्टाफ।​ विज्ञ​प्ति - फोटो : फरिहा में गिरा पोल। संवाद
विज्ञापन
कैथल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में इको क्लब और पर्यावरण प्रेमी अभिषेक मेहता के संयुक्त तत्वावधान में पौधे वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रजातियों के करीब एक हजार पौधे वितरित किए गए। कार्यकारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि पौधे केवल लगाने तक सीमित न रहें बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी की जाए। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और हरित भविष्य की नींव बनेंगे। इको क्लब के अध्यक्ष संदीप दुहन ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए प्रत्येक छात्र से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे प्राप्त किए और उन्हें रोपित कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना रहा।

विद्यार्थियों को पौधे वितरित करते हुए स्कूल स्टाफ। विज्ञप्ति- फोटो : फरिहा में गिरा पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें