फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौकरी लगवाने के नाम पर 10 युवाओं से 6.45 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजौंद में 10 युवाओं को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 6.45 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। राजौंद थाने की पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलियाणा गांव निवासी साहिल ने राजौंद थाने में दी गई शिकायत में बताया कि वह 12वीं पास है और जागरण में कलाकारी करता है।
विज्ञापन

पिछले साल उसकी मुलाकात जिला हिसार के दौलतपुर गांव निवासी कुलदीप से हुई। कुलदीप उनके घर पर तीन से चार बार आया और उसे व उसके जानकारों को संपर्क में लेकर बोला कि वह उन्हें हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट में चपरासी की नौकरी लगवा देगा। कुछ को उसने होमगार्ड और एमटीएस की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए कुलदीप ने उसके जानकारों से रुपये मांगे। इसके बाद विनय, सोनू, अमन, दीपक ने उसे होमगार्ड की नौकरी लगवाने के लिए 80-80 हजार रुपये दे दिए।
इसके अलावा हाफिज, विकास, संदीप व जसबीर ने चपरासी की नौकरी लगवाने के लिए 70-70 हजार रुपये और प्रमिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में नौकरी लगवाने के लिए 30 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। आरोपी कुलदीप ने 15 हजार रुपये उससे भी ले लिए। इसके बाद जब कुलदीप ने जानकारों को नौकरी नहीं दिलाई तो उसने कुलदीप से बातचीत की। जब उन्होंने उससे अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने धमकी दी। राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें