फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सोलर मॉडल गांव प्रतियोगिता के लिए 10 गांव चिह्नित

Thu, 09 Jan 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला के एक गांव को सोलर मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता के तहत पांच हजार से अधिक आबादी वाले 10 गांवों को चिह्नित किया गया है। यह जानकारी एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने दी है।

उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में से जो पंचायत इस योजना के तहत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगी तथा तय मानकों पर खरा उतरेगी, उस गांव को सोलर मॉडल गांव बनाने के लिए सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी। एडीसी ने बताया कि प्रतियोगिता अवधि (6 महीने) के बाद, सरकारी एजेंसी प्रत्येक संभावित उम्मीदवार गांव की सीमा के भीतर अक्षय ऊर्जा क्षमता का मूल्यांकन करेगी। इसके तहत घरों की छतों पर, सरकारी भवनों पर तथा टयूबवेल कनेक्शन पर सोलर पैनल लगवाए जाने हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतें इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने गांव के लोगों को इस बारे में जागरूक करें। इसके लिए ग्राम सचिव की अध्यक्षता में ग्राम स्तर पर टॉस्क फोर्स टीम का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने घरों की छत्तों पर सोलर पैनल लगवाएं। इस योजना के तहत केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक बढ़ावा देना है। कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अंत्योदय परिवार जिनकी सालाना आय 1.80 लाख से कम है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 युनिट तक है, वे दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 50 हजार रुपये अनुदान यानि कि कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन परिवारों की सालाना आय तीन लाख रुपये तक है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 युनिट तक है वो परिवार दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 20 हजार रुपये का अनुदान यानि कुल 80 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।

इन्हें चुना गया

n
सोलर मॉडल गांव प्रतियोगिता के लिए पांच हजार से अधिक आबादी वाले 10 गांवों को चिह्नित किया गया है, जिनमें सौैंगल, किठाना, सजूमा, बालू, बात्ता, देवबन, कौल, पबनावा, भागल तथा खरकां गांवों को शामिल किया गया है।

ऋण आवेदनों का जल्द करें निपटान ः एडीसी

कैथल। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने की। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि योजना के तहत आए आवेदनों का समयबद्ध निपटान करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंकिंग से संबंधित सुविधाओं व जानकारी के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। बैंक में आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। बैंकर्स सकारात्मकता दिखाते हुए पात्र लोगों को नियमानुसार लोन दें। इसके अलावा सरकार की स्कीमों के तहत जरूरतमंदों को विभिन्न विभागों के माध्यम से लाभ पहुंचाने के लिए आवेदन प्राप्त होते हैं, जिसके बाद उन्हें बैंकर्स के पास भेजा जाता है। इन आवेदकों को लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर एलडीएम एसके नंदा, संबंधित अधिकारी, बैंकर्स मौजूद रहे। संवाद

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें