फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लिफ्ट मांगकर 10 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक छीनी

Sat, 05 Jul 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पूंडरी क्षेत्र में एक युवक से लिफ्ट मांगकर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित युवक अपने चाचा के घर आया हुआ था और एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। जब वह दोपहर के समय फतेहपुर से खेड़ी मटर वाली सड़क पर पहुंचा, तो दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। आकाश ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद पीछे बैठे एक युवक ने पिस्तौल और दूसरे ने चाकू दिखाकर उसे धमका दिया। दोनों बदमाश उसे नहर की पटरी पर सुनसान जगह ले गए और मारपीट कर जेब से 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन और बाइक छीन ली।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि तीनों बदमाश शराब के नशे में थे। रास्ते में उन्होंने पानी पीने के बहाने बाइक रुकवाई। इसके बाद शर्ट उतरवाकर पैसे और सामान लूट लिया। आरोपी बाइक और मोबाइल लेकर मौके से भाग निकले। पीड़ित युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें