फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीएस-6 तकनीक की 10 और बसें मिलेंगी

Thu, 28 Aug 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल डिपो में परिवहन सेवाओं को और मजबूत करने के लिए इस माह के अंत तक बीएस-6 तकनीक की 10 नई बसें रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी। डिपो की ओर से की गई मांग पर

रोडवेज मुख्यालय ने इन्हें भेजने का निर्णय लिया है।

वर्तमान में कैथल डिपो के पास 202 बसें हैं, जिनमें हाल ही में 22 बीएस-4 तकनीक की बसें जोड़ी गई थीं। 10 नई बसों के जुड़ने के बाद यह संख्या बढ़कर 212 हो जाएगी। इससे खासकर ग्रामीण और लंबी दूरी के रूटों पर यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बीएस-6 बसों का चेसिस नंबर पहले ही जारी हो चुका है और डिपो में कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली गई है। बसें मिलते ही उन रूटों पर

संचालन शुरू कर दिया जाएगा जहां

अब तक कमी के कारण सेवा

प्रभावित थी।

वर्ष 2018 तक आठ वर्ष पूरी करने वाली रोडवेज बसों को जर्जर मानकर रूटों से हटा दिया जाता था। दिसंबर 2024 तक लगभग 40 बसें इस श्रेणी में आ चुकी थीं, जिससे लोकल रूटों पर सेवाएं बाधित थीं। नई बसों के आने से यह कमी काफी हद तक दूर होगी।

बीएस-6 तकनीक की 10 और बसें मिलेंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें