फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेरा में हथियार के बल पर धमकाने के मामले में तीन आरोपी पकड़े

Thu, 28 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। डेरा सौंगल बाबा मुकुटनाथ में कट्टे से धमकाने के मामले में थाना राजौंद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अंबाला के दो और एक आरोपी कुरुक्षेत्र का रहने वाला शामिल है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी बाबा पूर्णनाथ का सौंगल डेरे के महंत पीर शेरनाथ के साथ पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते पूर्णनाथ ने अपने साथियों शिवनाथ बाबा और कुलदीप को महंत पीर शेरनाथ को नुकसान पहुंचाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सौंगल निवासी रामनिवास ने शिकायत दी थी कि वह डेरा मुकुटनाथ में रसोइये का काम करता है। 23 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे जब वह डेरे के गेट पर बने बाथरूम में गया तो शिवनाथ बाबा नामक व्यक्ति कट्टा लेकर पहुंचा और महंत पीर शेरनाथ के बारे में पूछने लगा।

शिकायतकर्ता के यह बताने पर कि महंत बाहर गए हुए हैं, आरोपी ने कट्टा उनकी कनपटी पर तानकर धमकाया। आरोपी के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। दोनों बाद में मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।
विज्ञापन


मामले की जांच करते हुए एएसआई प्रवीण कुमार की टीम ने डेरा भोलेनाथ, गांव जलभेड़ा (जिला अंबाला) निवासी पूर्णनाथ बाबा, शिवनाथ बाबा और गांव चामूकलां (जिला कुरुक्षेत्र) निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को बुधवार को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें