फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल डिपो में आएंगी 10 मिनी बसें, मिलेगी राहत

Mon, 27 Nov 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एसी और इलेक्ट्रानिक बसों की मांग के बाद कैथल डिपो में 10 मिनी बसें पहुंचेंगी। कैथल डिपो के प्रबंधन की तरफ से इन बसों की मांग की गई है। इन बसों के आने पर ग्रामीण रूटों पर छात्राओं व अन्य यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल पाएगी।
गौरतलब है कि इस समय बसों की कमी के कारण कई ग्रामीण रूटों पर परिवहन की सुविधा यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। 10 मिनी बसों के शामिल होने के बाद कैथल डिपो के बेड़े में मिनी बसों की संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी। मिनी बसें इंदौर में नए स्वरूप में तैयार हुई है। अब गुलाबी रंग के बाद यह नीले और सफेद रंग में आई है।
विज्ञापन

मिनी बसें सफेद रंग की आएंगी और नीले अक्षरों में इस पर हरियाणा रोडवेज लिखा गया है। दूसरे कई जिलों के डिपो में तो यह बसें आ चुकी हैं, लेकिन कैथल डिपो में अब तक नहीं पहुंची है। करीब आठ महीने पहले इन बसों की मांग की गई थी, लेकिन यह नहीं आई थी। अब दोबारा इन बसों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


कैथल रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि नए स्वरूप में 10 मिनी बसों की मांग की गई है। पहले चरण में यह बसें डिपो में नहीं आ सकी थी। यदि यह बसों रोडवेज के बेड़े में शामिल होती हैं तो इन्हें ग्रामीण रूटों पर चलाया जाएगा। इससे छात्राओं को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें