फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अयोध्या में वर्षभर भंडारे की तैयारी

Mon, 27 Nov 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धार्मिक आयोजनों में हमेशा अग्रणी रहने वाले हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित किए जाने वाले भंडारे पर बड़ा एलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि प्रयास रहेगा कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में पूरे साल भंडारा आयोजित किया जाए। साथ कोशिश रहेगी मुख्यमंत्री मनोहर लाल भंडारा सामग्री को रवाना करें, इसके लिए उनसे समय लिया जाएगा।
भंडारा आयोजन समिति की अगुवाई कर रहे श्रीरामजी सैनी ने कैलाश भगत को बताया कि श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व वहां भोजन व्यवस्था के प्रभारी राजेंद्र पंकज ने देश भर से आयोजित होने वाले 18 भंडारों में से एक भंडारे के आयोजन की अनुमति कैथल को दी है। इसमें पूरे हरियाणा का सहयोग लेकर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भंडारा हरियाणा की ओर से एकमात्र भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कैलाश भगत ने कहा कि वे विश्वास दिलवाते हैं कि भंडारे के लिए किसी तरह की कमी न रहे और यह एक माह का न होकर पूरे साल चले। उन्होंने पूरे हरियाणा वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस भंडारे में सभी अपने सामर्थ्य के अनुसार योगदान देें। यह भगवान श्रीराम की आराधना में सेवा करने का अवसर है। वे स्वयं इसके लिए घर-घर जाकर लोगों का सहयोग लेने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें