संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जखौली अड्डा स्थित पीएमश्री स्कूल के ऑडिटोरियम में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में केबीसी 2.0 का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से चुनी गई 30 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से ज्यूरी ने दूसरे चरण के लिए शीर्ष 10 श्रेष्ठ टीमों का चयन किया। यह छात्रों में नवाचार और कौशल को बढ़ावा देने की योजना है। इसके तहत चयनित टीमों को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि केबीसी 2.0 प्रतियोगिता छात्रों में व्यवसायिक कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा देने का माध्यम है। उन्होंने पहले चरण की विजेता टीमों को बधाई देते हुए आगे की प्रतिस्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के नोडल मास्टर मनोज पवार ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक से शीर्ष 5 टीमों को जिला स्तरीय राउंड-1 में भाग लेने का मौका दिया गया था। जिला स्तर पर ज्यूरी ने प्रदर्शन के आधार पर 10 सर्वश्रेष्ठ टीमों को चुना है। एनएसक्यूएफ समन्वयक विशाल शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय राउंड-1 के बाद चयनित 10 टीमों को उनके व्यवसाय विस्तार के विचार के लिए 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही ये टीमें राउंड-2 में प्रवेश करेंगी, जहां से आगे 05 टीमों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कौशल प्रतियोगिता युवाओं में समस्या-समाधान, संचार, वित्तीय प्रबंधन और 21वीं सदी की आवश्यक क्षमताओं को विकसित करने का सुनहरा अवसर है। इससे पूर्व समन्वयक विशाल शर्मा ने ‘केबीसी 2.0’ कौशल कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया था कि जिला स्तरीय राउंड-1 के बाद चयनित टीमें आगे जिला स्तरीय राउंड-2 में भाग लेंगी। राउंड-2 के लिए कुल 5 टीमों का चयन किया जाएगा, जिन्हें उनके व्यावसायिक विचारों के विस्तार हेतु जिले की ओर से अगली किस्त की धनराशि प्रदान की जाएगी।
केबीसी 2.0 के दूसरे चरण के लिए चुनी गई शीर्ष 10 टीमें
n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुराड
n
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलायत
n
आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामगढ़ पांडवा
n
आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्योंग
n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दयोहरा
n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिसला सिसमोर
n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरोट बंदराना
n
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन
n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कसौर
n
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फरल