फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैडमिंटन में युवराज और नव्या ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
06जेएनडी02: बैडमिंटन में प्रतिभा दिखाते हुए मोतीलाल स्कूल के ​​खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
जींद। चौथी और पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों के बीच आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने फुर्ती, एकाग्रता और दमदार शॉट्स के दम पर एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। प्रतियोगिता में दो विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय में हुई प्रतियोगिता के पांचवी कक्षा बालक वर्ग में स्मार्ट किड्स के युवराज ने पहला स्थान हासिल किया। राजदीप दूसरे और मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय के आयुष तीसरे स्थान पर रहे। पांचवी कक्षा बालिका वर्ग में स्मार्ट किड्स की नव्या ने बाजी मारी। तपस्या ने दूसरा और मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय की हंसिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
चौथी कक्षा के बालक वर्ग में स्मार्ट किड्स के जयंत ने प्रथम स्थान हासिल किया। मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय के रिवांश दूसरे और स्मार्ट किड्स के आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में स्मार्ट किड्स की आरुषि ने पहला स्थान पाया। मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय की वान्या दूसरे और स्मार्ट किड्स की युविका तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। छोटे खिलाड़ियों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ शॉट्स और रिटर्न का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष संदीप दहिया और प्राचार्य रविंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें