03जेएनडी36: पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाते हुए। संवाद
नरवाना। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन सिंचाई विभाग शाखा नरवाना का चुनाव प्रांतीय प्रधान नरेंद्र धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
मंच का संचालन शाखा जींद वित्त सचिव कृष्ण कुमार राणा ने किया। मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर प्रांतीय महासचिव अमरीक चड्ढा,व प्रांतीय कोषाध्यक्ष रजाना व सह चुनाव पर्यवेक्षक जिला सचिव हरियाणा कर्मचारी महासंघ हीरामल मौजूद रहे। चुनाव से पहले उपस्थित कर्मचारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की व विस्तार पूर्वक अपनी बात रखी। प्रांतीय प्रधान नरेंद्र धीमान द्वारा कर्मचारियों को संबोधित किया गया व चुनाव प्रक्रिया आरंभ की गई।
उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारी चने गए। इसमें चेयरमैन रमेश कुमार, प्रधान युद्धवीर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान रमेश कुमार, सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, मुख्य संगठनकर्ता रिंकू को चुना गया।