फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेत में पानी देने गए युवकों पर हमला, 11 नामजद

Mon, 12 Aug 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। करसिंधु गांव में दस अगस्त की रात को खेत में पानी देने गए व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के आरोप में उचाना थाना पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव करसिंधु निवासी विनोद ने बताया कि वह दस अगस्त की रात को धान में नहर का पानी देने के लिए गया था। इस दौरान वह अपने पड़ोसी आजाद, नरेश, मीनू व बिंटू के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर रजबाहा की पटरी से गांव गुरुकुलखेड़ा की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव गुरुकुलखेड़ा में बने रजबाहा पुल के पास पहुंचे तो वहां पर गांव गुरुकुलखेड़ा के लगभग 40 महिला व पुरुष पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने ट्रैक्टर को रोक लिया और उनके ऊपर ईंट व पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। इसके कारण उसको, नरेश व आजाद को चोट लगी। ट्रैक्टर पर ईंट पत्थर लगने से काफी नुकसान हुआ। विनोद ने बताया कि उन पर हमला करने वाले व्यक्तियों में पप्पू, हरिकिशन, दिनेश, अशोक, सुनील, भील, जितेंद्र, तेलू, रणधीर, मनदीप व रोबिन समेत अन्य लोग थे। उचाना थाना पुलिस ने इस मामले में 11 को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें