फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक ढाकल हेड में गिरा, नहीं लगा सुराग

Mon, 12 Aug 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। शहर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाला 22 वर्षीय युवक ढाकल हेड में गिर गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तलाशी में जुट गई। गांव ढाकल की गोस्वामी पत्ती निवासी 22 वर्षीय राहुल नरवाना के कोचिंग सेंटर में पढ़ता है। सोमवार दिन में वह कोचिंग सेंटर में आया और शाम को घर जा रहा था। रास्ते में वह ढाकल हेड पर पहुंच गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में बह गया। आसपास के लोगों ने देखा तो वह दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन राहुल का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि कुछ दोस्त ढाकल हेड के पास किसी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। इसमें राहुल भी शामिल होने के लिए गया था। अचानक उसका ढाकल फिसल गया और वह नहर में गिर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें