फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कैंडल मार्च निकाल रहे युवाओं ने पुलिस पर लगाए लाठीचार्ज के आरोप

Fri, 22 Aug 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के पटियाला चौक पर आरओबी के नीचे मनीषा की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकाल रहे युवाओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। इस आरोप की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई है। लाठीचार्ज की बात कहने के बाद यह युवक पुलिस को भी धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

युवाओं ने वायरल वीडियो में आरोप लगाए हैं कि मनीषा की मौत के मामले को लेकर वह कैंडल मार्च निकाल रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका और उन पर लाठीचार्ज किया। युवाओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और इसमें पुलिस कर्मियों को धमकी भी दी गई है।
वायरल वीडियो में एक युवक अपनी पहचान शिवा के रूप में बता रहा है। उसने बताया कि हांसी रोड पुल के नीचे कैंडल मार्च निकालने के लिए एकत्रित होकर चलने लगे थे। इस दौरान पटियाला चौक चौकी पुलिस ने उन्हें रोक दिया और उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे आहत होकर युवकों ने पुलिस को धमकी दी।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने कहा कि वह पुलिस के खिलाफ धरना देंगें और आंदोलन करेंगे। अगर पुलिस ने ऐसा करने से रोका तो गंडासियां निकलेंगी, गाड़ी फूटेंगी और रोड टूटेंगे। वह सहन नहीं करेंगे। इंसाफ की लड़ाई लड़ने से पुलिस रोक रही है यह कैसी पुलिस है। युवकों ने कहा कि वह सरकार और पुलिस को कुछ नहीं मानते।
वर्जन

पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया गया है। पुल के नीचे कुछ युवा हाथों में लाठी व डंडे लेकर एकत्रित हो रहे थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पीसीआर को भेजा गया था। पीसीआर ने हूटर बजाया तो युवक वहां से भाग गए।
विज्ञापन

मनोज चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें