फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रास्ते में रोककर युवक को पीटा, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 21 Apr 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। फतेहगढ़ गांव में युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जुलाना थाना की पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ गांव निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल को फतेहगढ़ गांव निवासी तकदीर, बंटू और तीन अन्य युवकों ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जुलाना थाना पुलिस ने राजबीर की शिकायत पर तकदीर, बंटू को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें