फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा नशे के खिलाफ चलाएं एक सशक्त मुहिम : डीसी

Wed, 13 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी26-नशे के खिलाफ शपथ लेती छात्राएं। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर पूरे जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और कार्यस्थलों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नशा मुक्ति केंद्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशा मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि अभियान के तहत 31 अगस्त तक जिलास्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। यह अभियान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें